Gold Rate Today: सोना फिर हुआ ₹3980 सस्ता, अब गहना बनवाने वालों को इस दाम पर मिल रहा गोल्ड, लेटेस्ट रेट
Gold Rate Today 08 February 2026: देश में सोने-चांदी की कीमतों में इन दिनों जबरदस्त उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। वीकली बेसिस पर सोना और चांदी दोनों में बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। बीते एक हफ्ते में 24 कैरेट सोना करीब ₹3,980 सस्ता हुआ है, जबकि 22 कैरेट गोल्ड के दाम ₹3,650 तक टूट चुके हैं। 8 फरवरी 2026 को दिल्ली में 24 कैरेट सोना ₹1,56,750 प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है।
मुंबई में इसका भाव ₹1,56,600 प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया। अंतरराष्ट्रीय बाजार की बात करें तो गोल्ड का हाजिर भाव 5,087.73 डॉलर प्रति औंस पर है। घरेलू कीमतों पर वैश्विक संकेतों का सीधा असर देखने को मिल रहा है।

Gold Rate Today In India: 8 फरवरी 2026: देश के 10 बड़े शहरों में सोने के ताजा भाव
🔹 दिल्ली: 24 कैरेट - ₹1,56,750 | 22 कैरेट - ₹1,43,700 | 18 कैरेट - ₹1,19,740
🔹 मुंबई: 24 कैरेट - ₹1,56,600 | 22 कैरेट - ₹1,43,550 | 18 कैरेट - ₹1,19,620
🔹 अहमदाबाद: 24 कैरेट - ₹1,56,650 | 22 कैरेट - ₹1,43,600 | 18 कैरेट - ₹1,19,660
🔹 चेन्नई: 24 कैरेट - ₹1,56,600 | 22 कैरेट - ₹1,43,550 | 18 कैरेट - ₹1,19,620
🔹 कोलकाता: 24 कैरेट - ₹1,56,600 | 22 कैरेट - ₹1,43,550 | 18 कैरेट - ₹1,19,620
🔹 हैदराबाद: 24 कैरेट - ₹1,56,600 | 22 कैरेट - ₹1,43,550 | 18 कैरेट - ₹1,19,620
🔹 जयपुर: 24 कैरेट - ₹1,56,750 | 22 कैरेट - ₹1,43,700 | 18 कैरेट - ₹1,19,740
🔹 भोपाल: 24 कैरेट - ₹1,56,650 | 22 कैरेट - ₹1,43,600 | 18 कैरेट - ₹1,19,660
🔹 लखनऊ: 24 कैरेट - ₹1,56,750 | 22 कैरेट - ₹1,43,700 | 18 कैरेट - ₹1,19,740
🔹 चंडीगढ़: 24 कैरेट - ₹1,56,750 | 22 कैरेट - ₹1,43,700 | 18 कैरेट - ₹1,19,740
🔶Silver Rate In India 8 February 2026: चांदी भी हुई धड़ाम, एक हफ्ते में ₹65,000 की गिरावट (Chandi ka aaj ka Bhav)
सोने के साथ-साथ चांदी की कीमतों में भी जबरदस्त गिरावट आई है। एक सप्ताह में चांदी ₹65,000 सस्ती होकर ₹2,85,000 प्रति किलो पर पहुंच गई है। गौर करने वाली बात यह है कि 30 जनवरी को चांदी ₹4 लाख प्रति किलो के पार थी। अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी का हाजिर भाव 74 डॉलर प्रति औंस पर है।
🔶8 दिन में कैसे पलटी पूरी तस्वीर?
29 जनवरी 2026 को सोना, चांदी और कॉपर अपने रिकॉर्ड उच्च स्तर पर थे। एमसीएक्स पर सोना ₹1.93 लाख, चांदी ₹4.20 लाख और कॉपर ₹1,480 प्रति किलो तक पहुंच गया था। इसके बाद अचानक मुनाफावसूली शुरू हुई और तीनों धातुओं में तेज गिरावट आ गई। 8 दिनों में सोना करीब 23 फीसदी, चांदी करीब 46 फीसदी और कॉपर लगभग 18 फीसदी टूट चुका है।
🔶सोना-चांदी के भाव कैसे तय होते हैं?
भारत में सोने और चांदी की कीमतें अंतरराष्ट्रीय बाजार, डॉलर की मजबूती, आयात शुल्क, रुपये की स्थिति और घरेलू मांग पर निर्भर करती हैं। इसके अलावा एमसीएक्स पर ट्रेडिंग, ज्वेलरी डिमांड और वैश्विक आर्थिक संकेत भी दाम तय करने में अहम भूमिका निभाते हैं।
(नोट: सोना-चांदी खरीदने से पहले या निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें। ये खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए लिखी गई है)












Click it and Unblock the Notifications