Gold Rate: वेडिंग सीजन में सोना 50 हजार के पास, जानिए आने वाले दिनों में कैसी रहेगी गोल्ड की चाल
Gold Rate 17th Feb: वेडिंग सीजन में सोना 50 हजार के पास, जानिए आने वाले दिनों में कैसी रहेगी गोल्ड की चाल
नई दिल्ली, 17 फऱवरी। सोने की कीमत में लगातार तेजी की स्थिति बनी हुई है। मंगलवार को सोना जहां 50 हजार के पार हो गया था तो वहीं बुधवार को सोने की कीमत में गिरावट आई, वहीं गुरुवार 17 फऱवरी को सोना एक बार फिर से 50 हजार के पार हो गया है। सोने की कीमत जीएसटी के साथ 51500 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई है। वहीं चांदी की कीमत 63400 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया है।

सोने की आज की कीमत
17 फऱवरी को सोने की कीमत में तेजी देखने को मिली है। इंडिया बुलियंस एसोसिएशन द्वारा जारी हाजिर रेट के मुताबिक गुरुवार को सोने की कीमत में 511 रुपए की बढ़ोतरी आई है। आज 24 कैरेट वाले सोने की कीमत 49968 रुपए प्रति 10 ग्राम पर ट्रेंड कर रहा है। वहीं अगर इसमें जीएसटी जोड़ दें तो सोने की कीमत 51500 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है। वहीं चांदी की कीमत में आज 166 रुपए की तेजी आई और सोना 63400 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया है।

24 कैरेट से 14 कैरेट वाले सोने
सोने की आज की कीमत पर नजर डाले तो 24 कैरेट वाले सोने की कीमत आज 49968 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया तो वहीं 23 कैरेट वाले सोने की कीमत 49768 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया हैं। 22 कैरेट वाले सोने की कीमत 45771 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है। वहीं 18 कैरेट गोल्ड की कीमत अब 37767 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है। जबकि 14 कैरेट वाले सोने की कीमत 29231 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है।

56000 के पार हो गया था सोना
आपको याद दिला दें कि अगस्त 2020 में सोने की कीमत अपने ऑल टाई हाई रेट पर पहुंच गई थी। सोने की कीमत 56264 रुपए प्रति 10 ग्राम के पार हो गया था। सोने के अलावा चांदी की कीमत 76006 रुपए प्रति किलोग्राम के ऑल टाइम हाई रेट पर पहुंच गया था। बाजार जानकारों की माने तो सोने में तेजी की सिलसिला जारी है। ये सिलसिला जारी रहेगा और बहुत ही जल्द 1890 डॉलर और फिर 1900 डॉलर के स्तर को पार कर जाएगा।

क्यों चढ़ रहे हैं सोने के दाम
पिछले कुछ समय से सोने की कीमत में तेजी जारी है। सोना लगातार महंगा हो रहा है। आनंद राठी के डायरेक्टर नवीन माथुर की माने तो सोने की कीमतों पर महंगाई का असर पड़ा है। वहीं रूस और यूक्रेन के विवाद के कारण शेयर बाजार पर बिकवाली हावी है, जिसके कारण निवेशक सुरक्षित निवेश के तौर पर सोने का चुनाव कर रहे हैं। सोने की मांग में आई तेजी के कारण सोना महंगा हो रहा है। गोल्ड इन्वेस्टमेंट की डिमांड भी बढ़ी है और माना जा रहा है कि अभी सोने की कीमत में तेजी जारी रहेगी।












Click it and Unblock the Notifications