Good News: चांदी की कीमत में बड़ी गिरावट,सोने के दाम में मामूली बढ़त,जानिए 10 ग्राम सोने का भाव
नई दिल्ली। सोने की कीमत में मामूली बढ़त हुई, वहीं चांदी की कीमत में बड़ी गिरावट दर्ज की गई। गुरुवार को सोने की कीमत में 15 रुपए की बढ़त देखने को मिली। वहीं चांदी की कीमत में बड़ी गिरावट देखने को मिली। चांदी के भाव में 590 रुपए की भारी गिरावट आई है। गुरुवार को चांदी का भाव 41,530 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया। वहीं 10 ग्राम सोने की कीमत 35,795 रुपए प्रति 10 ग्राम रहा।

सोने की कीमत में मामूली बढ़त
सोने की कीमत में मामूली बढ़त देखने को मिली। सोना 15 रुपए बढ़कर 35,795 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया, जबकि चांदी की कीमत में 590 रुपए की गिरावट देखने को मिली। कमजोर वैश्विक रुख और घरेलू मांग में कमी आने से चांदी की कीमत में गिरावट दर्ज की गई। अगर वैश्विक स्तर की बात करें तो न्यूयॉर्क में सोना गिरावट के साथ 1,407 डॉलर प्रति औंस पर आ गया, जबकि चांदी के भाव 16.12 डॉलर प्रति औंस पर रहा।

चांदी में बड़ी गिरावट
चांदी के भाव में बड़ी गिरावट आई और चांदी 41,530 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया। वहीं साप्ताहिक डिलिवरी वाली चांदी में 864 रुपए की गिरावट आ। चांदी के सिक्कों की कीमत देखें तो लिवाली 84,000 रुपए प्रति सैकड़ा और बिकवाली कीमत 85,000 रुपये प्रति सैकड़ा हो गया।

दिल्ली सर्राफा बाजार का हाल
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के सर्राफा बाजार की बात करें तो 99.9 फीसदी शुद्धता वाले सोने की कीमत 35,795 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया, जबकि 99.5 फीसदी शुद्धता वाला सोने की कीमत 15 रुपए की ही बढ़ोतरी के साथ 35,625 रुपए प्रति 10 ग्राम पर आ गया। जबकि 8 ग्राम वाली गिन्नी सोने की कीमत आज 27,500 रुपए पर स्थिर रही। आपको बता दें कि अमेरिकी फेडरल बैंक द्वारा ब्याज दर में बदलाव किए जाने के बाद आज भारतीय शेयर बाजार में भारी गिरावट दर्ज की गई। बुधवार को सोने दाम 100 रुपये गिरकर 35,780 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गए, वहीं चांदी के भाव में बुधवार को 70 रुपये की तेजी के साथ 42,120 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गए।












Click it and Unblock the Notifications