Gold Rate on Makar Sankrati: मकर संक्रांति पर और सस्ता हुआ सोना, चांदी की चमक पड़ी फीकी, जानें आज का रेट

Gold Rate on Makar Sankrati: मकर संक्रांति पर और सस्ता हुआ सोना, चांदी की चमक पड़ी फीकी, जानें अपने शहर में आज का रेट

नई दिल्ली। Gold Rate on Makar Sankrati 2021. सोने की कीमत में गिरावट का दौर जारी है। कोरोना वैक्सीन ( Corona Vaccine) के टीकाकरण के शुरुआत के साथ ही सोने की चमक( Gold Rate) फीकी पड़ने लगी है। इस हफ्ते में लगातार चौथे दिन सोने की कीमत में गिरावट आई है। सोने के हाजिर भाव , फ्यूजर भाव में लगातार गिरावट देखने को मिल रही है। सोना अपन रिकॉर्ड उच्चतम स्तर से 7500 रुपए सस्ता बिक रहा है। मकर संक्रांति( Makar Sankrati 2021) के मौके पर सोने की कीमत में एक बार फिर से गिरावट आई और सोना गिरकर 49131 रुपए प्रति 10 ग्राम पर ट्रेंड करने लगा है।

 मकर संक्रांति पर सस्ता हुआ सोना

मकर संक्रांति पर सस्ता हुआ सोना

Gold Price on 14th January 2021. 14 जनवरी को मकर संक्रांति के मौके पर सोने की कीमत में गिरावट आई। सोना एक बार फिर से सस्ता हो गया। इस हफ्ते सोने की कीमत( Gold Rate) में फिर से गिरावट आई। सोने के दाम में आज भी गिरावट देखने को मिली। गुरुवार को देशभर के सर्राफा बाजारों में 24 कैरेट शुद्धता( 24 Carat) वाले सोने की कीमत में 348 रुपए शुरुआती गिरावट दर्ज की गई और शुद्ध सोना( Pure Gold) के दाम गिरकर 49131 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गए। वहीं चांदी की कीमत ( Silver Rate) 509 रुपए गिरकर 64926 रुपए प्रति किलो पर ट्रेंड कर रही है।

Recommended Video

    Gold Rate on Makar Sankrati: मकर संक्रांति पर और सस्ता हुआ सोना, चांदी की चमक पड़ी फीकी
     14 जनवरी को सोने-चांदी का भाव

    14 जनवरी को सोने-चांदी का भाव

    14 जनवरी को सोने-चांदी( Gold-Silver) क दामों की बात करें तो इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन द्वारा जारी ताजा रेट कुछ इस तरह से है। आज 24 कैरेट शुद्धता वाले सोने का हाजिर भाव 348 रुपए नीचे गिरकर 49131 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। वहीं 23 कैरेट शुद्धता वाले सोने की कीमत 48934 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई। जबकि 22 कैरेट शुद्धता वाले सोने की कीमत 45004 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया तो 18 कैरेट शुद्धता वाले सोने की कीमत 36848 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। इसके साथ चांदी की कीमत आज गिरकर 64936 रुपए प्रति किलोग्राम हो गई।

     क्यों सस्ता हो रहा है सोना

    क्यों सस्ता हो रहा है सोना

    कोरोना वैक्सीन के टीकाकरण की शुरुआत के साथ ही शेयर बाजार में चमक लौट रही है। शेयर बाजर में चमक लौटने के कारण निवेशक सोने से पैसा निकलकर अन्य निवेशों और शेयर बाजार में लगा रहा है। सोने की बिकवाली बढ़ने के चलते कीमत में गिरावट देखने को मिल रही है। इसक अलावा अंतर्राष्ट्रीय बाजार का असर देखने को मिल रहा है।

     गोल्ड का फ्यूचर रेट

    गोल्ड का फ्यूचर रेट

    सोने-चांदी (Gold Future Rate) की बात करें तो आज मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने की कीमत में बड़ी गिरावट देखने को मिली। 14 जनवरी 2021 को फरवरी डिलीवरी वाले गोल्ड के फ्यूचर रेट में 435 रुपए की गिरावट आई और सोना गिरकर 48870 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। वहीं चांदी का फ्यूचर ट्रेड 766 रुपए नीच लुढ़क गया और चांदी गिरकर 65255 रुपए पर कारोबार कर रह है।

     वैश्विक बाजार में सोने का दाम

    वैश्विक बाजार में सोने का दाम

    वैश्विक बाजार की बात करें तो 14 जनवरी को इंटरनेशनल मार्केट में भी पीली धातु की कीमत में बड़ी गिरावट देखने को मिली। अमेरिकी बाजार में आज सोना 9.43 डॉलर गिरकर 1838.56 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा है। वहीं चांदी की कीमत 0.15 डॉलर की गिरावट के साथ 25.20 डॉलर पर पहुंच गया है।

     इन महानगरों में सोने का दाम

    इन महानगरों में सोने का दाम

    अगर देश के 4 महानगरों में सोने-चांदी की कीमत की बात करें तो गुड रिटर्न वेबसाइट के मुताबिक राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट वाले सोने की कीमत 52750 रुपए प्रति 10 ग्राम है। मुंबई में सोना 49450 रुपए प्रति 10 ग्राम, कोलकाता में 51690 रुपए प्रति 10 ग्राम और चेन्नई में 50880 रुपए प्रति 10 गाम पर पहुंच गया है। वहीं चांदी की राजधानी दिल्ली में 66000 रुपए प्रति किलोग्राम, मुंबई में 66000 रुपए, कोलकाता में 66000 रुपए प्रति किलोग्राम और चेन्नई में 70300 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया है।

     13 जनवरी को सोने-चांदी की कीमत पर एक नजर

    13 जनवरी को सोने-चांदी की कीमत पर एक नजर

    बुधवार को सोने की कीमत( Gold Rate on 13 January) में गिरावट आई। सोना गिरकर 49664 रुपए प्रति 10 ग्राम रह तो वहीं चांदी का भाव चढ़कर 65905 रुपए प्रति किलो पर पहुंच गया।

     मोदी सरकार दे रही है सस्ता सोना खरीदने का मौका

    मोदी सरकार दे रही है सस्ता सोना खरीदने का मौका

    मोदी सरकार लोगों को एक बार फिर से सस्ता सोना खरीदने का मौका दे रही है। सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड की दसवीं सीरीज जारी की गई है, जो 11 जनवरी स 15 जनवरी तक जारी रहेगी। इसक तहत निवेशक 11 जनवरी से 15 जनवरी के बीच 5104 रुपए प्रति ग्राम की दर से सोने में निवेश कर सकते हैं।

    Sovereign gold bonds: मोदी सरकार बेच रही है सस्ता सोना, टैक्स छूट के साथ-साथ मिल रहा है डिस्काउंट

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+