Gold Rate: वेडिंग सीजन में सोना हुआ सस्ता, पिछले महीने से 2000 तक गिरे दाम
नई दिल्ली। सोने-चांदी की कीमत में रोज बदलाव हो रहे हैं। कभी सोना सस्ता तो कभी महंगा हो रहा है। सोमवार को सोने की कीमत में जहां सोने की कीमत में तेजी आई तो वहीं मंगलवाल को सोने की कीमत में मामूली बदलाव आया। मंगलवार को सोना और चांदी दोनों की कीमत में मामूली बदलाव देखने को मिला। मंगलवार को सोने का भाव 46483 रुपए प्रति 10 ग्राम तक पहुंच गया। सोने की कीमत में मामूली तेजी देखने को मिली। वहीं मंगलवार को चांदी की कीमत में 125 रुपए की गिरावट आई है।

सोमवार को सोने का भाव
मंगलवार को सोने की कीमत की कीमत में मामूली बदलाव देखने को मिला। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट के मुताबिक सोने की कीमत में हल्की बढ़ोतरी रही। 99.9 फीसदी सोने की कीमत 46483 रुपए प्रति 10 ग्राम रहा। वहीं 99.5 फीसदी सोने की कीमत 46297 रुपए प्रति 10 ग्राम रहा। वहीं 91.6 फीसदी शुद्धता वाले सोने की कीमत 42578 रुपए प्रति 10 ग्राम रहा। जबकि 8 ग्राम वाले सोने की कीमत 27193 रुपए रहा।

ग्लोबल बाजार में सोना गिरा
सोने की कीमत में जहां बढ़ोतरी रही तो चांदी की कीमत में गिरावट दर्ज की गई। चांदी की कीमत 125 रुपए गिर गई और चांदी 47800 रुपए प्रति किलोग्राम से गिरकर 47675 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। वहीं ग्लोबल मार्केट में सोने की कीमत की बात करें तो भारतीय सर्राफा बाजार से उलट वहां सोने की कीमत में गिरावट आई। लॉकडाउन के बाद शेयर बाजार में रिकवरी शुरू शुरू हो गई है। शेयर बाजार में सुधार होने लगा है। ऐसे में सोने-चांदी की कीमत में गिरावट आई है। मंगलवार को वायदा बाजार में सोना 0.09 फीसदी गिरकर 46,058 रुपए पर पहुंच गया। वहीं चांदी की कीमत 0.18 फीसदी गिर गई।

पिछले महीने से सोना 2000 रुपए सस्ता
सोने की कीमत में पिछले महीने के मुकाबले इस महीने गिरावट है। मई में सोना अपने उच्चतम स्तर पर पहुंच गया था। सोने की कीमत 48000 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई थी। वहीं 9 जून की बात करें तो सोना अभी 46483 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई है। ऐसे में सोना मई के मुकाबले 2000 रुपए सस्ता बिक रहा है। पिछले सेशन के मुकाबले MCX पर अगस्त डिलवरी के सोने की कीमत में 400 रुपए की गिरावट दर्ज की गई। वहीं चांदी की कीमत में 12 फीसदी की गिरावट आई है। शेयर बाजार में सुधार आने के बाद निवेशकों का सोने की प्रति झुकाव कम हुआ है। लॉकडाउन के बाद अधिकतर देशों में आर्थिक गतिविधियां शुरू हो गई हैं और इससे शेयर बाजार की रौनक लौट रही है। जिसकी वजह से निवेशकों का रुझान गोल्ड से कम हो रहा है ।
-
Silver Rate Today: चांदी में बड़ी गिरावट, अचानक ₹5000 हुई सस्ती, अब क्या है 100 ग्राम से 1kg तक का लेटेस्ट रेट -
Silver Rate Today: एक झटके में ₹5,129 सस्ती चांदी, खरीदारी का गोल्डन मौका! तुरंत चेक करें 13 अप्रैल के रेट -
आशा ताई के सामने फफक पड़े मोहम्मद सिराज, जनाई भोसले को गले लगा खूब रोए, देश को रुला गया वीडियो -
Bihar New CM: सम्राट चौधरी के घर पहुंचे राज्यपाल के सचिव, 'कागज' लेकर राजभवन लौटे, तय हो गया नए CM का नाम? -
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम -
फोन इस्तेमाल करने पर राजस्थान रॉयल्स का अजीब जवाब, BCCI के नोटिस के बाद कहा- मैनेजर के फेफड़े खराब -
कौन हैं 24 साल के प्रफुल हिंगे? IPL डेब्यू मैच के पहले ओवर में झटके 3 विकेट, तोड़ दी राजस्थान रॉयल्स की कमर -
युवराज सिंह के शिष्य की दुखद मौत, 3 दिन के बाद मिली लाश, IPL में आने से पहले ही चली गई जान -
Hajj 2026: ईरान जंग के बीच सऊदी ने मक्का में बैन की एंट्री! हज से पहले सख्त हुए नियम, उमरा वीजा सस्पेंड -
IPL 2026: जयपुर में नहीं खेलेंगे रोहित-कोहली और धोनी, BCCI ने राजस्थान के फैंस को बनाया बेवकूफ -
MP CM Kisan Kalyan Yojana: 82 लाख किसानों को बड़ा तोहफा! 14-15 अप्रैल को खाते में आ सकती है किस्त












Click it and Unblock the Notifications