Gold Rate: सोने की कीमत में बड़ा बदलाव, खरीदारी से पहले जानें आज का सोने-चांदी का ताजा भाव

Gold Rate: सोने की कीमत में फिर से आया बड़ा बदलाव, खरीदारी से पहले जानें आज का ताजा भाव

नई दिल्ली। Gold Price on 6th November 2020. धनतेरस और दिवाली से पहले सोने की कीमत में आज तेजी देखने को मिली है। पिछले कई दिनों से सोने की कीमत में गिरावट देखने को मिली है। इस गिरावट के बाद आज सोने की कीमत में सुधार देखने को मिला। शुक्रवार को सोने की कीमत में 386 रुपए की तेजी देखने को मिली। सोने के साथ-साथ चांदी की कीमत में भी सुधार देखने को मिला। आज चांदी के हाजिर भाव में 1466 रुपए की तेजी आई।

 सोने की कीमत में सुधार

सोने की कीमत में सुधार

शुक्रवार को हफ्ते के आखिरी शुक्रवार को सोने की कीमत में सुधार देखने को मिला। सर्राफा बाजारों में आज सोना-चांदी दोनों में तेजी देखने को मिली। 6 नवंबर को सर्राफा बाजार में 24 कैरेट वाले सोने की कीमत में 386 रुपए की तेजी आई और इस तेजी के साथ सोने की कीमत 51918 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। वहीं चांदी के हाजिर भाव में 1466 रुपए की तेजी आई और चांदी की कीमत 62799 रुपए से बढ़कर 64256 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया। अगर इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट पर नजर डाले तो आज सोने की कीमत कुछ इस तरह से रही।

 सर्राफा बाजार में सोने-चांदी का हाजिर भाव

सर्राफा बाजार में सोने-चांदी का हाजिर भाव

इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन पर प्रकाशित की गई कीमत के मुताबिक 99.9 फीसदी शुद्धता वाले सोने की कीमत 51918 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई। वहीं 99.5 फीसदी वाले सोने की कीमत 51710 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। वहीं 22 कैरेट वाले सोने की कीमत 47557 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। वहीं 18 कैरेट वाले सोने की कीमत 38939 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। वहीं चांदी की कीमत 1466 रुपए की तेजी के साथ 64256 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया।

दिवाली पर कैसा रहेगा सोने का हाल

दिवाली पर कैसा रहेगा सोने का हाल

अगर सोने की कीमत पर नजर डाले तो पिछले 9 सालों में से 5 साल तक सोने की कीमत में गिरावट दर्ज की गई। नौ साल में 5 बार सोने के भाव में गिरावट दर्ज की गई। दिवाली-धनतेरस पर लोग सोना खरीदना शुभ मानते हैं। ऐसे में सोने की मांग बढ़ जाती है। मांग में तेजी का आसर सोने की कीमत पर पड़ता है। सोने की कीमत में तेजी आना स्वभाविक है। ऐसे में दिवाली-धनतेरस 2020 पर सोने की कीमत में सुधार देखने को मिल सकता है, हलांकि जानकारों की माने तो इस त्योहारी सीजन पर माहौल पिछले साल जैसा नहीं होगा। एंजेल ब्रोकिंग के कमोडिटी के वाइस प्रेसिडेंट अनुज गुप्ता के मुताबिक कोरोना संकट के दौरान बाजार में अस्थिरता के कारण सोना निवेशकों की पहली पसंद बन हुआ है। निवेशकों का आकर्षण बढ़ने के कारण सोने के भाव में तेजी जारी रह सकती है। ऐसे में दिवाली-धनतेरस से पहले सोने की कीमत में मामूली सुधार देखने को मिल सकता है। सोना 50 से 55000 रुपए के बीच रह सकता है तो वहीं चांदी की कीमत 65000 रुपए के करीब रहने की उम्मीद है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+