Gold Rate: फेस्टिव सीजन में महंगा हुआ सोना, चांदी भी चमकी 61000 रु के पार, जानिए ताजा कीमत
नई दिल्ली। सोने की कीमत में तेजी लौटने लगी है। सोना एक बार फिर से महंगा हो गया है। फेस्टिवल सीजन में सोने की कीमत तेजी लौट गई है। सोना एक बार फिर से तेजी के साथ बढ़ते हुए 50 हजार के पार हो गया है तो वहीं चांदी की कीमत फिर से बढ़कर 61000 रुपए के ऊपर पहुंच गई है। सोने की कीमत के साथ-साथ चांदी की कीमत में भी तेजी लौट रही है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में तेजी के बाद आज सोन के साथ-साथ चांदी की कीमत में बड़ी तेजी देखने को मिली है। आइए एक नजर डालते हैं सोने की कीमत पर......

सोना हुआ महंगा
त्योहारों के सीजन में मांग में तेजी आने के कारण सोने की कीमतों में बढ़ोतरी हो जाती है। सोने के साथ-साथ चांदी की कीमत में भी तेजी आ रही है। 4 अक्टूबर को चांदी की कीमत 61144 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंत गया है। सोने की कीमत में जहां 2 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है तो वहीं चांदी के दाम आज 8 फीसदी तक बढ़ गए हैं। अगर मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर सोने की कीमत की बात करें तो आज शुरुआती कारोबार में सोने का भाव 50130 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है। वहीं चांदी की कीमत 549 रुपए बढ़कर 61460 प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया है।

24 कैरेट से लेकर 18 कैरेट तक के सोने की कीमत
इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन द्वारा जारी सोने की कीमत पर नजर डालें तो 24 कैरेट वाले सोने की कीमत 51169 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है। 23 कैरेट वाले सोने की कीमत 50964 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है। 22 कैरेट वाले सोने की कीमत 46871 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई है। 18 कैरेट वाले सोने की कीमत 38377 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है। 14 कैरेट वाले सोने की कीमत 29934 प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है। चांदी की कीमत 61144 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया है।

कीमत बढ़ी, लेकिन फिर भी सस्ता है सोना
सोने की कीतम में तेजी तो लौट रही है, लेकिन सोने के दाम फिर भी अपने उच्चतम स्तर से नीचे ही है। सोना अगस्त 2020 में 56264 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया था, जो सोने की ऑल टाइम हाई वैल्यू है। इस कीमत से सोने के आज की कीमत की तुलना करें तो सोना तकरीबन 5700 रुपए सस्ता बिक रहा है। जबकि चांदी की कीमत अब भी अपने ऑल टाइम मूल्य से 16 हजार नीचे है।












Click it and Unblock the Notifications