Gold Rate: शादियों के सीजन के शुरुआत से पहले ही चढ़ा सोना, चांदी में आई जबरदस्त तेजी, देखें आज का भाव
Gold Rate: शादियों के सीजन के शुरुआत से पहले ही चढ़ा सोना, चांदी में आई जबरदस्त तेजी, देखें आज का भाव
नई दिल्ली। मार्च का महीना सोने के लिए कुछ खास नहीं रहा। सोने की कीमत में मार्च में बड़ी गिरावट देखने को मिली। साल 2021 में शुरुआती तीन महीनों में सोना 5500 रुपए से अधिक सस्ता हो गया, जबकि सिर्फ मार्च महीने में सोने के दाम में 1300 रुपए से अधिक की गिरावट दर्ज की गई। आज शुक्रवार को कारोबार के आखिरी हफ्ते में सोने की कीमत में तेजी आई। गुरुवार की तरह सोना आज भी चमका और 24 कैरेट शुद्धता वाले सोने की कीमत 45 हजार के करीब पहुंच गई।

सोना हुआ महंगा
वेडिंग सीजन के पहले ही सोने चांदी के दाम में तेजी देखने को मिल रही है। गुड रिटर्न के मुताबिक आज सोने के भाव में मामूली तेजी आई, जबकि चांदी के भाव 1400 रुपए तक चढ़ गए। 1 किलोग्राम सिल्वर के रेट आज जहां 65000 रुपए के करीब पहुंच गया तो वहीं 22 कैरेट शुद्धता वाले सोने का भाव 43380 रुपए प्रति 10 ग्राम रहा, जबकि 24 कैरेट गोल्ड का रेट 44380 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया।

4 महानगरों में आज सोने का भाव
अगर आज देश के चार महानगरों में सोने के भाव पर नजर डाले तो राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट शुद्धता वाले सोने की कीमत 47,800 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। जबकि मुंबई में आज 99.9 फीसदी शुद्धता वाले सोने की कीमत 44380 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। वहीं चेन्नई में सोना आज 46210 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बिक रहा था। वहीं कोलकाता में सोने की कीमत 47000 रुपए प्रति 10 ग्राम पर ट्रेंड करता रहा।

सोने की कीमत में तेजी की वजह
मार्च तक जहां सोने की कीमत में नरमी देखने को मिल रही थी तो वहीं अप्रैल से शुरुआत से ही सोना लगातार चढ़ता जा रहा है। अप्रैल के पहले दो दिनों में ही सोने की कीमत में बड़ी तेजी देखने को मिली।बाजार जानकारों के मुताबिक अमेरिकी बाजार में 2 ट्रिलियन डॉलर के स्टिमुअस पैकेज के ऐलान में देरी के कारण मंहगाई बढ़ने की उम्मीद तेज हो गई है। ऐसे में सोने में निवेश बढ़ा है। वहीं कोरोना वायरस के दूसरी लहर ने एक बार फिर से निवेशकों को सोने को सुरक्षित निवेश के तौर पर चुनने की ओर आकर्षित किया है, जिसके कारण सोने की मांग बढ़ी और कीमत में तेजी लौट रही है।

कैसा रहेगा सोने का हाल
बाजार जानकारों की माने तो सोने की कीमत में आ रही ये गिरावट अस्थाई है। अगले दो महीनों में सोने के दाम में तेजी आ सकती है। आईआईएफएल सिक्योरिटीज के वाइस प्रेसिडेंट अनुज गुप्ता के मुताबिक सोने में जल्द ही तेजी देखने को मिलेगी। 24 कैरेट वाले सोने का भाव तेजी के साथ 48000 रुपए प्रति 10 ग्राम तक पहुंच सकता है। वहीं चांदी की कीमत एक बार फिर से 70 हजार के पार होगी। दरअसल कोरोना की दूसरी लहर आने के बाद से निवेशक एक बार फिर से सुरक्षित निवेश के तौर पर सोने की ओर आकर्षित होंगे। सोने में निवेश बढ़ने से कीमत में तेजी आएगी।












Click it and Unblock the Notifications