Gold-Silver Price: खुशखबरी, 5000 रु गिरा सोना, चांदी हुई सस्ती, जानिए सोने-चांदी का ताजा भाव
नई दिल्ली। Gold-Silver Price on 26 August 2020: सोने-चांदी की कीमत में गिरावट का दौर जारी है। अगस्त में अपने उच्चतम स्तर पर पहुंचने वाला सोना अब 50 हजार के आंकड़ें पर पहुंच गई है। सोने की कीमत में लगातार गिरावट आ रही है। पिछले दो हफ्तों से सोने-चांदी की कीमत में गिरावट का दौर जारी है। इस हफ्ते के तीसरे कारोबारी दिन में ही सोना अब तक 1500 रुपए तक सस्ता हो चुका है। जबकि अगस्त महीने में सोना अपने उच्चतम स्तर से 5000 रुपए तक नीचे गिर चुका है। देशभर के सर्राफा बाजार में बुधवार को सोना 266 रुपए से नीचे गिर गया।

सोने की कीमत में बड़ी गिरावट
बुधवार को सोना एक बार फिर से नीचे गिर गया। पिछले दो हफ्तों से सोने की कीमत में गिरावट का दौर जारी है। बुधवार 26 अगस्त को सोने की कीमत 266 रुपए की गिरावट आई। सोना सस्ता होकर 51188 रुपए प्रति 10 ग्राम पर खुला। वहीं सर्राफा बाजार में चांदी का हाजिर भाव 2053 रुपए से गिरकर 62541 रुपए पर खुला। सोने-चांदी की कीमत में अब तक बड़ी गिरावट दर्ज की जा चुका है।

देशभर के सर्राफा बाजारों का हाल
इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट पर देशभर के 14 सर्राफा बाजारों में सोने-चांदी की कीमत का औसत मूल्य प्रकाशित किया जाता है। 26 अगस्त 2020 को देशभर के सर्राफा बाजारों सोने-चांदी के हाजिर भाव कैसा रहेगा इस बारे में यहां रेट प्रकाशित किए जाते हैं। इस वेबसाइट पर प्रकाशित मूल्य के मुताबिक इस हफ्ते सोने की कीमत में 1500 रुपए से ज्यादा की गिरावट आ चुकी है। बुधवार को 99.9 फीसदी शुद्धता वालो सोने की कीमत 51188 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई। वहीं 23 कैरेट सोने की कीमत 50983 रुपए प्रति 10 ग्राम रहा, जबकि 22 कैरेट वाले सोने की कीमत 46888 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई। वहीं 18 कैरेट वाले सोने की कीमत 38391 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया।

चांदी की कीमत में 2053 रुपए की गिरावट
सोने के बाद चांदी की मूल्यों पर नजर डाले तो चांदी की कीमत में बुधवार को बड़ी गिरावट दर्ज की गई। चांदी की कीमत में 2053 रुपए की बड़ी गिरावट दर्ज की गई। चांदी की कीमत 64594 रुपए प्रति किलोग्राम से गिरकर 62541 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। चांदी की कीमत में अब तक 14000 रुपए की गिरावट आ चुकी है।

5000 रुपए सस्ता हुआ सोना, चांदी में 14000 रुपए की गिरावट
सोने की कीमत में अगस्त महीने में अब तक 5000 रुपए की गिरावट आ चुकी है। सोना अपने उच्चतम स्तर 56254 रुपए से 5000 रुपए तक नीचे लुढ़क चुका है। सोने की कीमत में ये गिरावट पिछले दो हफ्ते से जारी है। 7 अगस्त को सोना 56254 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया था, जबकि अब सोने की कीमत 51 हजार करुपए के पास पहुंच गई है। वहीं चांदी की कीमत में 14000 रुपए तक की गिरावट आई। चांदी की कीमत उच्चतम 76008 रुपए से गिरकर अब 62541 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई है।












Click it and Unblock the Notifications