Gold Rate on 1st April: महीने के पहले दिन ही चमका सोना, कीमत 45000 रुपए के करीब पहुंचा
Gold Rate on 1st April: महीने के पहले दिन ही चमका सोना, कीमत 45000 रुपए के करीब पहुंचा
नई दिल्ली। अप्रैल के पहले दिन ही सोने की कीमत में बड़ी तेजी देखने को मिली। 1 अप्रैल को सोने की कीमत में बड़ी बढ़ोतरी हुई और सोना उछलकर 45000 रुपए प्रति 10 ग्राम के करीब पहुंच गया। सोने के साथ-साथ चांदी की कीमत में 875 रुपए की बढ़त देखने को मिली। वेडिंग सीजन के शुरुआत से पहले सोने की कीमत में आज बड़ी तेजी देखने को मिली और सोना 729 रुपए की तेजी के साथ बढ़कर 44919 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया।

सोना फिर से चमका
सोने की कीमत में अप्रैल के पहले दिन ही बड़ी तेजी देखने को मिली है। गुरुवार को 24 कैरेट सोना 729 रुपए की बढ़त के साथ 44919 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। जबकि चांदी की कीमत 875 रुपए की तेजी के साथ 63737 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया। अगर आज सोने की कीमत की बात करें तो इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट के मुताबिक सोना 45 हजार के आंकड़े के करीब पहुंच गया।

24 कैरेट से लेकर 18 कैरेट तक के सोने का भाव
इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट पर जारी सोन-चांदी की कीमत पर नजर डाले तो आज 24 कैरेट शुद्धता वाले सोने की कीमत 44919 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ तो वहीं 23 कैरेट वाले सोने की कीमत 44739 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ। बाजार बंद होने पर 22 कैरेट शुद्धता वाले सोने का भाव 41146 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंट गया। जबकि 18 कैरेट शुद्धता वाले सोने की कीमत 33689 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ। सोने के साथ-साथ चांदी की कीमत में भी तेजी आई। आज चांदी की कीमत 62862 रुपए से बढ़कर 63737 रुपए प्रति किलोग्राम पर बंद हुआ।

MCX पर सोने का भाव
अगर सोने के वायदा भाव की बात करें तो एमसीएक्स पर आज सोने की कीमत में तेजी आई। एमसीएक्स पर अप्रैल डिलीवरी वाले सोने का वायदा भाव 44700 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ। सोने की कीमत में 0.14 फीसदी की तेजी आई। वहीं जून डिलीवरी वाले सोने की कीमत 0.46 फीसदी की तेजी के साथ बढ़कर 45143 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ। गौरतलब है कि अमेरिका में 2 ट्रिलियन डॉलर के स्टिमुलस में देरी की वजह से गोल्ड में निवेश बढ़ने लगा है।

क्यों चढ़ा सोने के भाव
अमेरिकी बाजार में 2 ट्रिलियन डॉलर के स्टिमुअस पकेज के ऐलान में देरी के कारण मंहगाई बढ़ने की उम्मीद तेज हो गई है। ऐसे में सोने में निवेश बढ़ा है। वहीं कोरोना वायरस के दूसरी लहर ने एक बार फिर से निवेशकों को सोने को सुरक्षित निवेश के तौर पर चुनने की ओर आकर्षित किया है, जिसके कारण सोने की मांग बढ़ी और कीमत में तेजी लौट रही है।












Click it and Unblock the Notifications