Gold Price Today: गिरने के बाद संभला सोना, फिर 48000 के पार, चांदी की चमक हुई तेज, जानें आज का भाव

Gold Price Today: गिरने के बाद संभला सोना, फिर 48000 के पार, चांदी की चमक हुई तेज, जानें आज का भाव

नई दिल्ली। Gold Rate Update. सोने की कीमत( Gold Rate in India) में तेजी का लौट फिर से लौट आया है। सोने की कीमत में आज फिर से बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। सोना आज फिर से महंगा हो गया है। सोने के साथ-साथ चांदी की कीमत( Silver Price) में भी बड़ी बढ़ोतरी हो गई। सोने की कीमत एक बार फिर से 48000 रुपए के पार हो गई। सर्राफा बाजार में आज सोना 48006 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। वहीं चांदी की कीमत 69254 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया।

13 जुलाई को सोने की कीमत

13 जुलाई को सोने की कीमत

आज सोने की कीमत में फिर से तेजी लौट आई। सोमवार के मुकाबले आज सोना 160 रुपए महंगा हो गया। सोने के साथ-साथ चांदी की कीमत में भी तेजी लौटी। ताजा कीमतों की बात करें तो इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट पर जारी सोने-चांदी की रेट कुछ इस तरह से रहे हैं। 24 कैरेट शुद्धता वाले सोने की कीमत 48006 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। वहीं 23 कैरेट शुद्धता वाले सोने की कीमत 47814 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। जबकि 22 कैरेट शुद्धता वाले सोने की कीमत 43973 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया तो 18 कैरेट वाले गोल्ड की कीमत आज 36005 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है। वहीं चांदी की कीमत 69254 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया।

Recommended Video

    Sovereign Gold Bond Scheme: Modi Govt. फिर बेच रही है सस्ता सोना, जानें क्या है रेट |वनइंडिया हिंदी
     साल 2021 के अंत तक सोना 60000 के पार

    साल 2021 के अंत तक सोना 60000 के पार

    बाजार जानकारों ( Market Expert) की माने तो साल 2021 के अंत तक सोने के दाम अपने पिछले रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच जाएंगे। मार्केट एक्सपर्ट्स का कहना है कि इस साल के अंत तक सोना 60000 रुपए के आंकड़े तक पहुंच जाएगा। ऐसे में अगर आप सोने में अच्छा रिटर्न( Gold Return) चाहते हैं तो निवेश ( Gold Invetment) का ये अच्छा मौका है। निवेशक 6 महीने की अवधि और स्‍टॉपलॉस लगाकर खरीदारी करके अच्छा मुनाफा कमा सकते हैं। आपको यहां बता दें कि साल 2020 में सोने ने करीब 28 फीसदी का रिटर्न दिया था।

     मिस्ड कॉल से पता कर सकते हैं सोने का रेट

    मिस्ड कॉल से पता कर सकते हैं सोने का रेट

    अगर आप अपने शहर में सोने की कीमत के बारे में जानना चाहते हैं तो इस नंबर 8955664433 पर मिस्ड कॉल देकर आसानी से पता कर सकते हैं। इस नंबर पर कॉल या मिस्ड कॉल करने के कुछ देर बाद ही आपको सोने की ताजा रेट से संबंधित मैसेज मिल जाएगा।

    बदला सोना खरीदने का नियम

    बदला सोना खरीदने का नियम

    आपको बता दें कि सरकार ने सोना खरीदने के नियमों में बदलाव कर दिया है। सोना खरीदने के लिए अब गोल्ड हॉलमार्किंग को अनिवार्य कर दिया गया है। अब ज्लैवर्स बिना गोल्ड हॉलमार्किंग वाले ज्लैवरी नहीं बेच सकेंगे। 15 जून से हॉलमार्किंग को अनिवार्य कर दिया गया है। सोने की शुद्धता को बनाए रखने और ग्राहकों के मन में सोने की शुद्धता को लेकर स्पष्टता रखने के लिए इसे अनिवार्य कर दिया गया है। ऐसा नहीं करने वाले ज्वैलर्स के लिए सजा और जुर्माने का प्रावधान है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+