Gold Rate: सोना धड़ाम, 11000 रुपए तक हुआ सस्ता, चांदी की चमक पड़ी फीकी, क्या सोना खरीदने फायदे का सौदा?

खुशखबरी, 11000 रुपए तक सस्ता हुआ सोना, जानें चांदी का हाल

नई दिल्ली। सोना हमेशा से सुरक्षित निवेश के तौर पर जाना जाता है, लेकिन पिछले कुछ हफ्तों से सोने की कीमत में गिरावट बनी हुई है। सोना लगातार गिरता जा रहा है। हालांकि 1 मार्च, सोमवार को सोने की कीमत में सुधार देखने को मिला। लंबे वक्त के बाद सोने की कीमत में सोमवार को सुधार आया। सोने की कीमत 1 मार्च को 45953 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। सोमवार को सोना 0.47 फीसदी गिरकर 45953 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है।

MCX पर सोने की कीमत

MCX पर सोने की कीमत

सोने की कीमत एमसीएक्स पर 5 अप्रैल को 217 रुपए की तेजी के साथ 45953 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। सोने की कीमत में रिकवरी देखने को मिल रही है। एमसीएक्स पर अप्रैल की डिलीवरी वाले सोने की फ्यूचर ट्रेड 45953 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। वहीं 4 जून को सोने की वायदा कीमत 46120 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। सोने की कीमत के साथ-साथ चांदी की कीमत में भी 889 क तेजी के साथ 68150 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया।

 24 कैरेट से लेकर 18 कैरट तक के सोने का आज का भाव

24 कैरेट से लेकर 18 कैरट तक के सोने का आज का भाव

सोने की कीमत की बात करें तो इंडिया बुलियन एंड ज्‍वेलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट पर जारी रेट के मुताबिक 1 मार्च को 24 कैरेट शुद्धता वाले सोने की कीमत 46111 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। वहीं 23 कैरेट वाले सोने की कीमत 45926 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। वहीं 22 कैरेट वाले सोने की कीमत 42238 रुपए प्रति 10 ग्राम पर ट्रेंड कर रहा है। आपको बता दें कि सबसे ज्यादा सोने के गहने 22 कैरेट के गोल्ड से तैयार किए जाते हैं। वहीं 18 कैरेट वाले सोने की कीमत 34583 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया।

8 महीने के निचले स्तर पर सोना

8 महीने के निचले स्तर पर सोना

सोने की कीमत 8 महीने के निचले स्तर पर पहुंच गया। सोने का भाव 11000 रुपए से अधिक तक गिर गए। सोने की कीमत की तुलना करें तो दिल्‍ली सर्राफा बाजार में 7 अगस्‍त 2020 को सोने का भाव 57008 रुपए प्रति 10 गाम तक पहुंच गया था। उस कीमत से तुलना करें तो सोने की कीमत शुक्रवार, 26 फरवरी को 11409 रुपए गिरकर 46151 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया था। वहीं चांदी की कीमत 77840 रुपए प्रति किलोग्राम के अपन उच्चतम स्तर से लुढ़ककर 67419 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया।

 वैश्विक स्तर पर सोने की कीमत

वैश्विक स्तर पर सोने की कीमत

अगर अंतरर्राष्ट्रीय बाजार में सोने की कीमत पर नजर डाले तो अमेरिका में गोल्ड 15.95 डॉलर की तेजी के साथ बढ़कर 1750.17 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया। वहीं चांदी 26.89 डॉलर पर कारोबार कर रहा है।

 1 मार्च को दिल्ली में सोने की कीमत

1 मार्च को दिल्ली में सोने की कीमत

राजधानी दिल्ली में सोने की कीमत 1 मार्च को 48910 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बिक रहा है। 24 कैरेट शुद्धता वाले सोने की कीमत 48910 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया तो वहीं 22 कैरेट वाले सोने की कीमत 44810 रुपए प्रति 10ग्राम पर बिक रहा है। वहीं चांदी आज दिल्ली सर्राफा बाजार में 67510 रुपए प्रति किलोग्राम भाव से बिक रहा है।

 कैसा रहेगा आगे का हाल

कैसा रहेगा आगे का हाल

अगर सोने में निवेश की बात करें तो बाजार जानकारों का मानना है कि सोना इस साल तेजी के साथ आग बढ़ेगा। एक्सपर्ट्स का मानना है कि इस साल सोने की कीमतों में बढ़ोतरी होनी शुरू होगी, जो इसकी कीमत को 62000 रुपए प्रति 10 ग्राम के स्‍तर के पार तक पहुंच सकती है। ऐसे में आपके पास सोने में निवेश का अच्छा मौका है। इंडिया बुलियन एंड ज्‍वेलर्स एसोसिएशन के सचिव सुरेंद्र मेहता की माने तो सोने की कीमत में आई इस गिरावट के पीछे कई कारण है। ये गिरावट अस्थाई है। डॉलर में आई मजबूती के कारण सोने की कीमत में बड़ी गिरावट आई है। आपको बता दें कि डॉलर की मांग और सोने की कीमत एक दूसरे के उलट काम करते हैं। डॉलर में बढ़ोतरी से सोने पर दवाब बढ़ता है। उन्होंने कहा कि निवेशक मौजूदा कीमतों पर सोने में निवेश कर लंबे अवधि में अच्छा मुनाफा कमा सकते हैं।

 फरवरी में 2000 रुपए गिरा सोना

फरवरी में 2000 रुपए गिरा सोना

फरवरी की बात करें तो सोना 2000 रुपए तक गिर गया। सोने की कीमत फरवरी महीने में करीब 2 हजार की गिरावट आई है। जहां 1 फरवरी को सोना 48700 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बिक रहा था तो वहीं अब कीमत 46 हजार रुपए तक गिर गई। वहीं चांदी की कीमत 3000 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया। फरवरी में सोने की कीमत 71804 रुपए प्रति किलोग्राम से गिरकर 68800 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+