Gold Rate in August 2021: अगस्त में सोना हुआ धड़ाम, 1006 रुपए गिरे दाम, चांदी में 4256 रुपए की गिरावट
Gold Rate in August 2021: अगस्त में सोना हुआ धड़ाम, 1006 रुपए गिरे दाम, चांदी में 4256 रुपए की गिरावट
नई दिल्ली। अगस्त का महीना खत्म हो रहा है। ऐसे में सोने-चांदी की कीमत( Gold-Silver Rate) में उतार-चढ़ाव बरकरार रहा। अगस्त महीने में सोने की कीमत 4 महीने के निचले स्तर पर पहुंच गया। वहीं अगर पिछले 1 महीने में सोने की कीमत की तुलना करें तो 30 जुलाई के मुकाबले सोने की आज की कीमत 1006 रुपए तक नीचे गिर चुका है, वहीं चांदी की कीमत( Silver Rate) 4256 रुपए प्रति किलोग्राम तक गिर गया है। अगर अगस्त महीने में सोने की हाल की बात करें तो काफी उतार-चढ़ाव से भरा रहा है।

सोने की आज की कीमत
सोने की कीमत पर नजर डाले तो सोमवार के मुकाबल मंगलवार को सोने का भाव 54 रुपए नीचे गिर गया। मंगलवार को 24 कैरेट शुद्धता वाले सोने का हाजिर भाव 47424 रुपए प्रति 10 ग्राम पर रहा, जबकि चांदी की कीमत 63797 रुपए प्रति किलोग्राम पर खुली। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट पर जारी सोने-चांदी की कीमत के मुताबिक आज 24 कैरेट वाले सोन की कीमत 47424 रुप प्रति 10 ग्राम पर ट्रेंड कर रहा है। वहीं 23 कैरेट वाले सोने की कीमत 47234 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। जबकि 22 कैरेट वाले सोने की कीमत 43440 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है। वहीं 18 कैरेट वाले सोने का भाव 35568 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया।

8830 रुपए सस्ता सोना
अगर सोने की इस कीमत की तुलना उसके उच्चतम भाव से करें तो सोना करीब 8830 रुपए सस्ता बिक रहा है। जबकि ऑल टाइम हाई रेट से चांदी 12204 रुपए तक गिर चुका है। आपको बता दें कि 7 अगस्त 2020 को सोने की कीमत 56264 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया था। वहीं साल 2021 में सोने की कीमत में अब 2778 रुपए की गिरावट आ चुकी है।

अगस्त महीने में सोन की कीमत पर एक नजर
30 जुलाई 2021 को सोन की कीमत 48423 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था तो वहीं 20 अगस्त को सोना 47411 रुपए प्रत 10 ग्राम पर पहुंच गया। जबकि 23 अगस्त को सोन की कीमत 47306 रुप और 24 अगस्त को बढ़कर 47646 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ। वहीं 25 अगस्त को 47555 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ तो 26 अगस्त को सोने के दाम में 47294 रुपए पर पहुंचा दिया। 27 अगस्त को सोना 47618 रुपए और 30 अगस्त को ये गिरकर 47547 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया।

1 साल में सोने का हाल
अगर सोने के आज की कीमत की तुलना पिछले साल 31 अगस्त से करें तो सोने की कीमत क साल में 3822 रुपए तक गिर चुकी है। 31 अगस्त 2020 को सोना 51246 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बिक रहा था, जबकि आज इसकी कीमत 47424 रुपए हैं, वहीं चांदी की कीमत 31 अगस्त 2020 को 65934 रुपए थी, तो आज 63797 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई है।

3 सितंबर तक खरीदें सस्ता सोना
30 अगस्त से एक बार फिर से सरकार सस्ता सोना खरीदने का मौका दे रही है। अगर आप सोने में निवेश करना चाहते हैं कि 30 अगस्त से शुरू हो रही सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड की नई सीरीज का फायदा उठाएं। आरबीआई ने इस सीरीज के लिए गोल्ड बॉन्ड का बेस प्राइस 4732 रुपए प्रति ग्राम निर्धारित किया है। अगर आप गोल्ड बॉन्ड की ऑनलाइन खरीदारी करते हैं और डिजटल पमेंट करते हैं तो आपको प्रति ग्राम 50 रुपए की छूट मिलती है। यानी ऑनलाइन पेमेंट करने पर आपको 1 ग्राम सोना 4682 रुपए प्रति ग्राम में मिलेगा। 30 अगस्त से शुरू होने वाले सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड स्कीम 3 सितंबर तक चलेगा।












Click it and Unblock the Notifications