Gold Price in India: भारत में 5598 रुपए सस्ता बिक रहा है सोना, न चूके गोल्ड खरीदने का ये गोल्डन चांस

Gold Price in India: भारत में 5598 रुपए सस्ता बिक रहा है सोना, न चूके गोल्ड खरीदने का ये गोल्डन चांस

नई दिल्ली। सोने की कीमत में में गिरावट का दार लगातार जारी है। पिछले कुछ दिनों से सोने की कीमत में गिरावट बनी हुई है। बुधवार को भी सोना के दाम फिर से गिर गए और 24 कैरेट वाला सोना 50800 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। सोने की कीमत में आई इस गिरावट का अगर आप भी लाग लेना चाहते हैं तो बिना देर किए सोने में निवेश कर सकते हैं, क्योंकि आने वाले दिनों में सोना अपना रंग दिखाना शुरू कर सकता है। जिस तरह से इंपोर्ट ड्यूटी में बढ़ोतरी की गई है और डॉलर के मुकाबले रुपए में सुधार होना, सोने की कीमत फिर से रॉकेट की तरह बढ़ने लगेगी।

 सोने की कीमत में फिर से गिरावट

सोने की कीमत में फिर से गिरावट

सोने के दाम बुधवार को फिर से गिर गए। भारतीय सर्ऱाफा बाजारों में सोने की औसत मूल्य पर नजर डालें तो इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोशिएसन द्वारा जारी सोने-चांदी की कीमत कुछ इस तरह से हैं।

  • 24 कैरेट वाले सोने की कीमत- 50800 रुपए प्रति 10 ग्राम।
  • 23 कैरेट वाले सोने की कीमत 50597 रुपए प्रति 10 ग्राम।
  • 22 कैरेट वाले सोने की कीमत 46533 रुपए प्रति 10 ग्राम।
  • 18 कैरेट वाले सोने की कीमत 38100 रुपए प्रति 10 ग्राम।
  • 14 कैरेट वाले सोने की कीमत 29718 रुपए प्रति 10 ग्राम।
 5598 रुपए सस्ता सोना

5598 रुपए सस्ता सोना

अगर आप सोने की आज की कीमत की तुलना उसके ऑल टाइम हाई से करें तो सोना 5598 रुपए तक सस्ता हो चुका है। सोने की कीमत में बड़ी गिरावट आई है। अगस्त 2020 में सोना अपने उच्चतम स्तर 56264 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है। वहीं चांदी की कीमत 760064 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया था। इस कीमत से तुलना करने पर सोना 5598 रुपए और चांदी 20 हजार तक सस्ता बिक रहा है।

 सोने पर बढ़ा आयात शुल्क

सोने पर बढ़ा आयात शुल्क

केंद्र सरकार ने सोने पर आयात शुल्क में बढ़ोतरी कर इसे 7 फीसदी से बढ़ाकर 12.5 फीसदी कर दिया है। सोने पर इंपोर्ट ड्यूटी बढ़ने से उसकी कीमतों में बढ़ोतरी होगी, क्योंकि सोना को आयात करने का खर्च बढ़ेगा, जिसका दवाब सोना खरीदने वालों पर ही पड़ने वाला है।

इंपोर्ट को कम करना चाहती है सरकार

इंपोर्ट को कम करना चाहती है सरकार

दरअसल भारत में सोने की मांग का अधिकांश हिस्सा आयात से ही पूरा किया जाता है। ऐसे में सरकार इंपोर्ट ड्यूटी बढ़ाकर सोने के आयात को कम करना चाहती है। ऐसा इसलिए क्योंकि डॉलर के मुकाबले लगातार गिर रहे रुपए की वजह से सरकार की चिंता बढ़ रही है। ऐसे में सरकार सोने के आयात पर टैक्स बढ़ाकर इसके इंपोर्ट को कम करना चाहती है। आयात को कम कर सरकार व्यापार घाटे को कम कर सकती हैं औस रुपए को मजबूती मिलेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+