Gold Rate in India: सोने का रेट सुनकर हो जाएंगे गदगद, 7000 रु सस्ता, खरीदारी से पहले जान लें भाव
Gold Rate in India: सोने का रेट सुनकर हो जाएंगे गदगद, 7000 रु सस्ता, खरीदारी से पहले जान लें भाव
नई दिल्ली, जून 8। अगर आप सोना खरीदने का मन बना रहे हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। सोने के भाव में फिर से गिरावट आई है। सोना 7000 रुपए सस्ता बिक रहा है। सोने के कीमत में मंगलवार 8 जून को मामूली गिरावॉ आई है, लेकिन सोना खरीदने वालों के लिए ये अच्छा मौका है। आने वाले वक्त में सोने की कीमत में अच्छा रिटर्न मिलना वाला है।

सोना खरीदने का अच्छा मौका
सोने के दामों में उठा पटक जारी रही है। सोना एक बार फिर से मंगलवार को गिर गया। इंटरनेशनल मार्केट का असर आज भारतीय सर्राफा बाजार पर पड़ा है और सोने की कीमत में मामूली गिरावट आई। सोने की डिमांड में आई गिरावट घटने से सोने की कीमतें नीचे आई हैं।

सोना हुआ सस्ता
मंगलवार, जून 8 को एक्सचेंज खुलने के बाद सोने की कीमत में 43 रुपए की गिरावट आई। सोने की वायदा भाव में 0.11 फीसदी की गिरावट आई और सोना 49100 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। अगस्त डिलीवरी वाले सोने की कीमत 49100 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। वहीं अक्टूबर डिलीवरी वाले सोने की कीमत 49403 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया।

7000 रुपए सस्ता बिक रहा सोना
सोने की कीमत अपने उच्चतम मूल्य से 7000 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है। अगस्त 2020 में सोना अपने उच्चतम मूल्य 56200 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया था। इस कीमत से अगर तुलना करें तो सोने के दाम में 7 हजार तक की गिरावट आ चुकी है।

देश के महानगरों में सोने-चांदी के भाव
गुड रिटर्न के मुताबिक महानगरों में आज सोने की कीमत कुछ इस तरह से रही है। मंगलवार को दिल्ली में 24 कैरेट शुद्धता वाले सोने की कीमत 52300 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। मुंबई में 24 कैरेट सोना आज 48510 पर चल रहा है। वहीं कोलकाता 24 कैरेट सोना 50730 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। जबकि चेन्नई में 24 कैरेट वाले सोने की कीमत 50240 रुपए पति 10 ग्राम पर पहुंच गया।

24 कैरेट से 18 कैरेट वाले सोने की कीमत
इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट पर जारी रेट के मुताबिक आज 24 कैरेट वाले सोने की कीमत 49047 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। वहीं 23 कैरेट वाले सोने के दाम 48851 रुपए प्रति 10 ग्राम पहुंच गया। जबकि 22 कैरेट वाले सोने के दाम 44927 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। जबकि 18 कैरेट वाले सोने की कीमत 36785 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। चांदी की कीमत 71294 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया।
Indian Railways: 7 जून से रेलवे ने बदल दी इन ट्रेनों की टाइमिंग, ये ट्रेनें हुई रद्द












Click it and Unblock the Notifications