Gold Rate: और सस्ता हुआ सोना, कीमत 10000 रुपए तक लुढ़का, चांदी की चमक पड़ी फीकी

Gold Rate: और सस्ता हुआ सोना, कीमत 10000 रुपए तक लुढ़का, चांदी की चमक पड़ी फीकी

नई दिल्ली, 22 सितंबर। Gold Rate on 22nd September. सोने की कीमत में आज तेजी लौटी, लेकिन फिर भी सोना बिक रहा है। सोना बुधवार को मामूली तेजी के साथ बढ़कर 46480 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है। MCX पर बुधवार को सोने की कीमत 204 रुपए की बढ़त के साथ 46480 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है। बुधवार को अक्टूबर डिलीवरी वाले सोने की 46480 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया तो वहीं दिसंबर डिलीवरी वाले सोने की कीमत 46622 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया।

 सोने की कीमत

सोने की कीमत

22 सितंबर को सोने की कीमत पर नजर डाले तो इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट पर जारी रेट के मुताबिक 24 कैरेट शुद्धता वाले सोने की कीमत 46871 रुपए प्रति 10 ग्राम पहुंच गया। जबकि 23 कैरेट वाले सोने की कीमत 46683 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। वहीं 22 कैरेट वाले सोने की कीमत 42934 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है। 18 कैरेट वाले सोने की कीमत 35153 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है। जबकि चांदी की कीमत 60954 रुप प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया।

 10000 रुपए सस्ता सोना

10000 रुपए सस्ता सोना

सोने की कीमत की तुलना अगर उसके उच्चतम मूल्य से करें तो सोना 10000 रुपए तक सस्ता हो चुका है। सोना 7 अगस्त 2020 को जहां 56264 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया तो वहीं 21 सितंबर 2021 को इसकी कीमत 46630 रुप प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई, यानी सोना अपने उच्चतम मूल्य से करीब 10 हजार तक सस्ता हो चुका है। वहीं चांदी 15054 रुपए तक सस्ती हो चुकी है।

देश के महानगरों का हाल

देश के महानगरों का हाल

वैश्विक बाजार में सोने की कीमत पर नजर पर डाले को सोने की कीमत फ्लैट रहा। गोल्ड का स्पॉट प्राइस आज 1775.63 डॉलर प्रति औंस पर रहा। वहीं गर देश के महानगरों में आज सोने की कीमत पर नजर डाले तो गुड रिटर्न्स की वेबसाइट के मुताबिक आज दिल्ली में 22 कैरेट वाले सोने की कीमत 45650 रुपए प्रति 10 ग्राम रहा तो वहीं मुंबई में इसकी कीमत 45330 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बना रहा है। वहीं चेन्नई में सोने की कीमत 43740 रुपए पर रहा तो कोलकाता में सोने का भाव 48250 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+