Gold Rate: त्योहारी सीजन शुरू होते ही 60000 की तरफ बढ़ा सोना, चांदी की कीमत छू सकती हैं 80 हजार का रेट

Gold Rate: त्योहारी सीजन शुरू होते ही 60000 की तरफ बढ़ा सोना, चांदी की कीमत छू सकती हैं 80 हजार का रेट

नई दिल्ली। त्योहारों के सीजन की शुरुआत हो चुकी है। लोग फेस्टिव सीजन में सोने-चांदी की खरीदारी करते हैं, लेकिन इस बार लगता है कि ऐसा करना आसान नहीं होगा, क्योंकि सोने-चांदी की कीमत में बड़ी तेजी देखने को मिल रही है। सोना अब तक के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया है। वहीं चांदी की कीमत तेजी से 80 हजार रुपए की ओर भाग रही है। सोने की कीमत में गुरुवार को बड़ी बढ़ोतरी देखने को मिली है।

 सोने की कीमत में बड़ी बढ़ोतरी

सोने की कीमत में बड़ी बढ़ोतरी

सोना तेजी से 60000 रुपए प्रति 10 ग्राम की ओर बढ़ गया है। सोने के कीमत आज हाजिर बाजार में 55764 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई। देशभर के सर्राफा बाजार के साथ-साथ सोने की वायदा कीमत में भी बड़ी तेजी आई। जानकारों की माने तो सोने की कीमत जिस रफ्तार से बढ़ रही है, जल्द ही वो 60 हजार के करीब पहुंच जाएगी। वहीं चांदी की कीमत 80,000 रुपए प्रति किलोग्राम तक पहुंच सकती है। अमेरिका और चीन के बीच लगातार बढ़ रही टेंशन के साथ- साथ रिजर्व बैंक द्वारा ब्याज दरों में बदलाव न करने के साथ-साथ कोरोना के मामले में आ रही तेजी के अलावा कोरोना के सेकेंड वेब के खतरे के अनुमान के कारण सोने-चांदी की कीमत में तेजी आ रही है।

 सोने की कीमत पर एक नजर

सोने की कीमत पर एक नजर

सोने के वायदा कीमत में आज बड़ी तेजी देखने को मिली। MCX पर अक्टूबर डिलीवरी वाले सोने की कीमत में 446 रुपए की तेजी आई और सोना 55544 रुपए पर पहुंच गया। वहीं दिसंबर डिलीवरी वाले सोने की कीमत 55690 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। सोना अब तक के उच्चतम स्तर 55700 रुपए पर पहुंच गया। वहीं हाजिर भाव में सोने की कीमत में भी बड़ी तेजी आई। 24 कैरेट वाले सोने की कीमत 55764 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई । वहीं 22 कैरेट वाले सोने की कीमत 55541 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया तो वहीं 22 कैरेट वाले सोने की कीमत 51080 रुपए प्रति 10 ग्राम और 18 कैरेट वाले सोने की कीमत 41823 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया।

 चांदी की कीमत में तेजी से बढ़ोतरी

चांदी की कीमत में तेजी से बढ़ोतरी

हाजिर बाजार में चांदी की कीमत में बड़ी बढ़ोतरी देखने को मिली। बुधवार को चांदी की कीमत जहां 71200 रुपए प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी तो वहीं गुरुवार को चांदी की कीमत 73281 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया। वहीं सितंबर डिलिवरी वाली चांदी की कीमत एमसीएक्स पर 2117 रुपए की तेजी के साथ बढ़कर 74010 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया। वहीं दिसंबर डिलिवरी वाली चांदी की कीमत MCX पर 75929 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। अगर दिल्ली सर्रापा बाजार का हाल देखें तो बुधवार को दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना-चांदी की कीमत में 5972 रुपए की बड़ी तेजी आई और सोना आज 56181 प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+