Gold Rate: दिवाली से पहले चढ़ने लगा सोने का रंग, 50000 रुपए के पार हुआ सोना, बढ़ी चांदी की चमक

Gold Rate: दिवाली से पहले चढ़ने लगा सोने का रंग, 50000 रुपए के पार हुआ सोना, बढ़ी चांदी की चमक

नई दिल्ली। फेस्टिवल सीजन की शुरुआत के साथ ही सोने-चांदी की कीमत में तेजी आने लगी है। सोना एक बार फिर से तेजी के साथ बढ़ने लगा है। सोने की कीमत में जहां एक बार फिर से 50 हजार के पार पहुंच गई तो वहीं चांदी की चमक तेज हो गई। हफ्ते के चौथे कारोबारी दिन सोना 50010 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया तो वहीं चांदी की कीमत 921 रुपए उछल कर 55445 रुपए प्रति किलोग्राम पर ट्रेंड कर रही है।

सोने की कीमत में तेजी

सोने की कीमत में तेजी

फेस्टिवल सीजन में फिर से सोना चमकने लगा है। सोने के दाम में तेजी लौट रही है। 24 कैरेट वाला शुद्ध सोना जहां 50010 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया तो वहीं 23 कैरेट वाले सोने की कीमत 49810 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है। जबकि 22 कैरेट वाले सोने की कीमत 45809 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है। इसके अलावा 18 कैरेट वाले सोने की कीमत 37508 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है। जबकि चांदी की कीमत 55445रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया है।

कितना सस्ता सोना

कितना सस्ता सोना

अगर सोने की कीमत की तुलना उसके उच्चतम मूल्य से करें तो सोने की कीमत 6244 रुपए सस्ती हो चुकी है। अगस्त 2020 में सोना 56264 रुपए के ऑल टाइम हाई मूल्य पर पहुंच गया था। जबकि, चांदी अपने दो साल पहले के उच्च रेट 76008 रुपए से 20563 रुपए सस्ती बिक रही है।

क्या होता है 24 कैरेट, 23 कैरेट और 22 कैरेट में अंतर

क्या होता है 24 कैरेट, 23 कैरेट और 22 कैरेट में अंतर

सोने की शुद्धता के हिसाब से इसे तीन कैटेगरी में बांटा गया है। 24 कैरेट वाले सोने में 99.9 फीसदी सोना होता है। वहीं 22 कैरेट वाले सोने में 93 फीसदी गोल्ड होता है। वहीं 18 कैरेट वाले सोने में 75 फीसदी सोना और 25 फीसदी अन्य धातुएं होती है।सोने की कीमत के आधार पर 24 कैरेट वाले सोने की सबसे अधिक कीमत होते हैं, क्योंकि 24 कैरेट वाले में 99.9 फीसदी शुद्ध सोना होता है। 24 कैरेट वाला सोना सबसे शुद्ध माना जाता है। जबकि 22 कैरेट वाले सोने की शुद्धता उससे कम होती है। 24 कैरेट वाले सोने की शुद्धता सबसे अधिक होती है, लेकिन इससे गहने नहीं बल्कि बल्कि सोने की ईट के रूप में सुरक्षित रखा जाता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+