Gold Price: सोना खरीदने का अच्छा मौका, 3 दिनों में 697 रु गिरे दाम, जानिए आज सोने-चांदी का भाव

Gold Price: सोना खरीदने का अच्छा मौका,जानिए आज सोने-चांदी का भाव

नई दिल्ली। सोने की कीमत ने जुलाई के पहले ही दिन रिकॉर्ड स्तर को छू लिया। 1 जुलाई को सोने की कीमत अब तक उचच्तम स्तर पर पहुंच गई, लेकिन उसके बाद से सोने की कीमत में गिरावट का दौर जारी है। पिछले एक हफ्ते से सोने की कीमत से लगातार गिरावट हो रही है। हालात ये है कि रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचने के बाद पिछले 3 कारोबारी दिनों में सोने की कीमत में 697 रुपए की गिरावट आ चुकी है। सोना लगातार सस्ता हो रहा है। ऐसे में अगर आप सोने की खरीदारी करना चाहते हैं तो आपके लिए ये अच्छा मौका है। खरीदारी से पहले जानिए सोमवार को हफ्ते के पहले कारोबारी दिन सोने-चांदी की कीमत कैसी रही।

Recommended Video

    Gold Price: सोना खरीदने का अच्छा मौका, 3 दिनों में 697 रु गिरे दाम, जानिए आज सोने-चांदी का भाव

     सोने की कीमत में लगातार गिरावट

    सोने की कीमत में लगातार गिरावट

    1 जुलाई को रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचने के बाद सोने की कीमत में लगातार गिरावट का दौर जारी है। 1 जुलाई को सोने की कीमत 48980 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया, लेकिन उसके बाद से सोने की कीमत में लगातार गिरावट जारी है। सोमवार को हफ्ते के पहले कारोबारी दिन सोना गिरकर 48283 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। सर्राफा बाजार में 24 कैरेट सोने के भाव में 74 रुपए की गिरावट दर्ज की गई है और सोना गिरकर 48283 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया।

     सावन के पहले सोमवार को सस्ता हुआ सोना

    सावन के पहले सोमवार को सस्ता हुआ सोना

    सावन के पहले सोमवार को सोने की कीमत में गिरावट दर्ज की गई। सोना 74 रुपए सस्ता हो गया। 99.9 फीसदी शुद्धता वाले सोने की कीमत 48283 रुपए पहुंच गई तो वहीं 23 कैरेट सोने की कीमत गिरकर 48090 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई। सोमवार को 22 कैरेट सोने की कीमत 44227 रुपए तो 18 कैरेट सोने की कीमत 36212 रु प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। वहीं चांदी की कीमत 209 रुपए तक उछली और चांदी महंगा हो गया। सोमवार को चांदी की कीमत 48803 रुपए प्रति किलोग्राम पहुंच गई।

     सस्ता सोना खरीदने का मौका

    सस्ता सोना खरीदने का मौका

    आज से सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड (Sovereign Gold Bond) के चौथे सीरीज की शुरुआत हुई है। 6 जुलाई से 10 जुलाई तक आपके पास सस्ता सोना खरीदने का मौका है। सरकार ने सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड के चौथे सीरीज में इश्यू प्राइस 4,852 रुपए प्रति 10 ग्राम रखा है। अगर आप गोल्ड बॉन्ड का पेमेंट ऑनलाइन तरीके से करते हैं तो आपको आपको छूट भी मिलती है। यानी अगर आप ऑनलाइन इन्वेस्टर्स करते हैं तो इसका इश्यू प्राइस 4,802 रुपए प्रति ग्राम हो जाता है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+