Unlock 2.0 के पहले ही दिन सोने ने तोड़े अब तक के सारे रिकॉर्ड, 50 हजार के करीब पहुंचा Gold

नई दिल्ली। सोने-चांदी के दाम ( Gold and Silver Rate on July 1) रोज नए रिकॉर्ड बना रहा है। सोने की कीमत में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। अनलॉक 2.0( Unlock 2.0) के पहले दिन सोने की कीमत अब तक के ऑल टाइम हाई रेट पर पहुंच गई। बुधवार को सोना अपने अब तक के सर्वोच्च स्तर पर पहुंचा गया। सोने की कीमत 50000 रुपए की करीब पहुंचने लगी है। बुधवार को सोने की कीमत ने इतिहास रचने हुए 48980 रुपए प्रति 10 ग्राम के ऑल टाइम हाई रेट पर पहुंच गया। वहीं चांदी में 1116 रुपए की बड़ी बढ़ोतरी दर्ज की गई।

Gold Rate: दिवाली तक 52000 के पार होगा सोना, जानिए क्या है वजह

सोने ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, उच्चतम स्तर पर पहुंचा

सोने ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, उच्चतम स्तर पर पहुंचा

1 जुलाई 2020 को सोने की कीमत रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई। सोना अब तक सबसे उच्चतम स्तर पर पहुंच गया। अब तक सोने की कीमत ने 25 फीसदी तक रिटर्न दिया है। कोरोना वायरस के साथ-साथ अमेरिका, चीन भारत और ईरान के बीच बनी तनाव की स्थिति के कारण सोने की कीमत में बड़ी बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। जहां निवेशकों शेयर्स में निवेश करने से हिचकिचा रहे हैं तो वहीं सेफ हैवन के रूप में सोने में एक बार फिर खरीदारी तेज हुई है।

 बुधवार को सोने की कीमत

बुधवार को सोने की कीमत

बुधवार को सोने की कीमत में सुबह ही 421 रुपए की बड़ी बढ़ोतरी दर्ज की गई और सोना अब तक के सर्वोच्च स्तर पर पहुंच गया। देशभर के सर्राफा बाजारों आज सोने की कीमत 48980 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई। आपको बता दें कि इससे पहले जून में सोने के अपने उच्चतम स्तर को छुआ था और कीमत 48600 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई थी, लेकिन आज सोने ने जून के रिकॉर्ड को भी तोड़ते हुए ऑल टाइम हाई का नया रिकॉर्ड बना दिया है। बुधवार को सोने की कीमत में जहां 421 रुपए की तेजी आई तो वहीं चांदी 1116 रुपए ऊपर चढ़ गया। चांदी की कीमत आज 49716 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई है।

 एक नजर आज सर्राफा बाजार के हाल पर

एक नजर आज सर्राफा बाजार के हाल पर

इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन अपनी वेबसाइट पर देशभर के 14 सर्ऱाफा बाजारों की कीमत का आंकलन कर औसत रेट अपडेट करती है। ibjarates वेबसाइट पर आज के अपडेट रेट प्रकाशित किए गए हैं। भारतीय सर्राफा बाजारों में आज सोने-चांदी की कीमत पर एक नजर डालते हैं। आज 99.9 फीसदी शुद्धता वाले सोने की कीमत में 421 रुपए की बढ़ोतरी आई और सोना अब तक के उच्चतम स्तर 48980 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। वहीं 22 कैरेट वाले सोने की कीमत 48784 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गई। 20 कैरेट वाले सोने की कीमत बुधवार को 44866 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई। 18 कैरेट वाले सोने की कीमत 36735 रुपए प्रति 10 ग्राम के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया। जबकि 8 कैरेट वाले सोने की कीमत 28653 रुपए हो गई। वहीं चांदी की कीमत 1116 रुपए की तेजी के साथ 49716 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई है।

 क्यों हो रही है सोने-चांदी की कीमत में बढ़ोतरी

क्यों हो रही है सोने-चांदी की कीमत में बढ़ोतरी

एंजेल ब्रोकिंग के डिप्टी वाइस प्रेजिडेंट अनुज गुप्ता के मुताबिक इस साल IMF ने साल 2020 के लिए वैश्विक अर्थव्यवस्था के अनुमान को गिराकर 4.9 फीसदी कर दिया है। बाजार में मंदी की आशंका बनी हुई है। अर्थव्यवस्था में अस्थिरता है। ऐसे में निवेशकों ने सोने में निवेश को बढ़ाया है, जिसकी वजह से सोने की कीमत में तेजी आ रही है। अगर सोने की कीमत की तुलना करें तो 31 दिसंबर 2019 को सोने का MCX भाव 39108 रुपए प्रति 10 ग्राम था, जो 1 जुलाई 2020 को 48980 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच चुका है। यानी 6 महीने में सोने ने 25 फीसदी से अधिक का रिटर्न दिया है। जानकारों की माने तो कोरोना संकट के साथ-साथ जियो पॉलिटिकल टेंशन और इकोनॉमिकल ग्रोथ की अनिश्चिता की वजह से अभी सोने की कीमत में और तेजी आएगी और जल्द ही सोना 52000 रुपए के पार पहुंच जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+