Gold-Silver Rate: भूल जाइए सस्ता सोना, लगातार दूसरे दिन चढ़े सोने-चांदी के भाव, जानिए 23 जुलाई को कैसा रहा सर्राफा बाजार का हाल
Gold-Silver Rate: भूल जाइए सस्ता सोना, लगातार दूसरे दिन चढ़े सोने-चांदी के भाव, जानिए 23 जुलाई को कैसा रहा सर्राफा बाजार का हाल
नई दिल्ली। । सोने की कीमत में तेजी का दौर जारी है। बुधवार को सोने की कीमत इईतिहास के सबसे उच्चतम स्तर पर पहुंच गई। बुधवार को सोना 50220 रुपए प्रति 10ग्राम पर पहुंच गया। वहीं चांदी की कीमत 60043 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। अगले दिन भी सोने की कीमत में तेजी जारी है। गुरुवार को भी सोने-चांदी की कीमत में तेजी जारी है। गुरुवार को भी सोने की कीमत में 371 रुपए का उछाल आया। 23 जुलाई को सर्राफा बाजार में सोने-चांदी दोनों की कीमतों में बढ़ोतरी देखने को मिली है।

सोना हुआ और महंगा
23 जुलाई को सोने की कीमत में बड़ी बढ़ोतरी देखने को मिली है। गुरुवार को सोने-चांदी की कीमतों में बड़ी तेजी आई और सोना और महंगा हो गया। देशभर के सर्रापा बाजार में 24 कैरेट सोने का हाजिर भाव में तेजी आई और औसत तौर पर सोना आज 50552 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। कल के मुकाबले आज सोने में 371 रुपए की तेजी आई और सोना उच्चतम स्तर पर पहुंच गया।

चांदी में 1416 रुपए की तेजी
सोने के साथ-साथ चांदी की कीमत में बी तेजी देखने को मिली है। गुरुवार को चांदी के रेट में उछाल जारी रहा और कीमत में 1416 रुपए की बढ़ोतरी हुई। चांदी की औसत की कीमत आज 60585 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई।

देशभर के सर्राफा बाजार का हाल
इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट देशभर के 14 सर्राफा बाजार का रेट प्रकाशित करती है। इस वेबसाइट पर प्रकाशित की गई 23 जुलाई के सोने-चांदी की कीमतों का हाल देखें तो आज सोने-चांदी के हाजिर भाव इस प्रकार हैं। आज 24 कैरेट सोने की कीमत में 371 रुपए की तेजी आई और सोना 50552 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। वहीं 23 कैरेट सोने की कीमत 50350 रुपए प्रति 10 ग्राम रहा। 22 कैरेट सोने की कीमत 46306 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। जबकि 18 कैरेट सोने की कीमत 37914 रुपए प्रति 10 ग्राम रही। वहीं चांदी की कीमत 1416 रुपए बढ़कर 60586 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया।












Click it and Unblock the Notifications