Gold Price: हफ्ते के पहले दिन ही चढ़ा सोना, कीमत में बड़ी तेजी, चांदी 72000 के करीब पहुंची

Gold Price: फिर से चढ़ा सोना, चांदी 72000 के करीब पहुंची

नई दिल्ली, मई, 10। सोने-चांदी की कीमत में फिर से तेजी लौट आई है। सोना एक बार फिर से बढ़त की ओर चल पड़ा है। सोने की कीमत में फिर से रौनक लौट आई है। देश में कोरोना के मामलों के बढ़ने के साथ ही सोने की कीमत में भी तेजी लौट आई है। सोना एक बार फिर से तेजी की ओर चढ़ रहा है। सोमवार, 10 मई 2021 को हफ्ते के पहले दिन ही सोने की कीमत 47854 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है।

 सोने की कीमत में तेजी

सोने की कीमत में तेजी

सोमवार को हफ्ते के पहले दिन ही सोने की कीमत में सुधार देखने को मिला है। सोना की कीमत में तेजी लौट आई है। सोने की कीमत में आज भी बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है। पिछले साल की तरह सोने-चांदी की रफ्तार तेज होने लगी है। आज सर्राफा बाजारों में 24 कैरेट शुद्धता वाले सोने की कीमत 47854 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। वहीं एमसीएक्स पर सोने की कीमत 47955 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया।

MCX पर सोने की कीमत

MCX पर सोने की कीमत

एमसीएक्स पर सोने की फ्यूचर रेट की बात करें तो सोने के दाम में बड़ी तेजी देखने को मिली। 4 जून को डिलीवरी वाले सोने की कीमत 207 रुपए की बढ़त के साथ 47955 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। वहीं अगस्त डिलीवरी वाले सोने की कीमत तेजी के साथ उछलकर 48351 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई है।

 सर्राफा बाजार में आज सोने का हाल

सर्राफा बाजार में आज सोने का हाल

अगर सर्राफा बाजार की बात करें तो सोमवार को हफ्ते के पहले कारोबारी दिन सोने की कीमत में बड़ी तेजी देखने को मिली है। जबकि चांदी का हाजिर भाव 72000 प्रति किलो के करीब पहुंच गया है। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट पर सोने-चांदी की औसत कीमत सुबह और शाम को प्रकाशित की जाती है। ताजा प्रकाशित मूल्य के मुताबिक 24 कैरट शुद्धता वाले सोने की कीमत 10 मई 2021 को 370 रुपए की तेजी के साथ 47854 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है। वहीं 23 कैरेट शुद्धता वाले सोने की कीमत तेजी के साथ बढ़ते हुए 47662 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है। जबकि 22 कैरेट शुद्धता वाले सोने की कीमत 43834 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। आपको बता दें कि सबसे ज्यादा सोने की ज्लैवरी 22 कैरेट वाले सोने से ही तैयार किया जाता है। वहीं 18 कैरेट वाले सोने की कीमत आज 278 रुपए बढ़कर 35891 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है।

 चांदी की कीमत 1132 रुपए की तेजी

चांदी की कीमत 1132 रुपए की तेजी

सोने के साथ-साथ चांदी की कीमत में भी सोमवार को बड़ी तेजी आई है। सोमवार को चांदी की कीमत 1132 रुपए की तेजी आई है। शुक्रवार के मुकाबले चांदी की कीमत 70835 रुपए से बढ़कर 71967 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया। आपको बता दें कि सोने की कीमत में आने वाले दिनों में और तेजी होने वाली है। देश में कोरोना वायरस की रफ्तार क साथ ही बाजार में अस्थिरता का माहौल है। निवेशकों को सुरक्षित निवेश की तलाश है। ऐसे में निवेशक सुरक्षित निवेश के तौर पर सोने का चुनाव कर रहे हैं। निवेश के साथ-साथ सोने की मांग में तेजी आ रही है, जिसके साथ ही दाम में उछाल देखने को मिल रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+