Gold Rate: यहां 82 लाख रु का बिक रहा है सोना, भारत में हुआ धड़ाम, 10 ग्राम गोल्ड की कीमत 50477 रुपए
Gold Rate: यहां 82 लाख रु का बिक रहा है सोना, भारत में हुआ धड़ाम, 10 ग्राम गोल्ड की कीमत 50477 रुपए
नई दिल्ली। भारत में सोने की कीमत में बड़ी गिरावट देखने को मिली रही है। पिछले लंबे वक्त से सोने का भाव में नरमी का दौर जारी है। सोने की कीमत बुधवार को भी गिरावट के साथ बनी रही। बुधवार को भारत में 10 ग्राम सोने की कीमत 50477 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है। वहीं चांदी की कीमत 55230 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई है। भारत में सोना जहां 50 हजार के आसपास बना हुआ है तो पहीं इंडोनेशिया में सोने की कीमत 82 लाख रुपए तक पहुंच गई है। वहीं पाकिस्तान में सोने की कीमत 1 लाख 32 हजार रुपए के पार हो गई है।

82 लाख रुपए बिक रहा सोना
अगर आप भारत में 10 ग्राम सोना खरीदने के लिए जहां आपको 50 हजार रुपए खऱ्च करने होंगे तो वहीं अगर पड़ोसी देशों का हाल देखें तो आप हैरान रह जाएंगे। पड़ोसी देशों की तुलना में भारत में फिलहाल सोना काफी सस्ता बिक रहा है। सोने की कीमत इंडोनेशिया में 82 लाख इंडोनेशियन रुपए तक पहुंच गई है। इंडोनेशिया में एक तोले सोने की कीमत 8243801 इंडोनेशियन रुपए पर पहुंच गई है। अब आपको बताते हैं कि अगर इस कीमत की गणना की जाए तो ये करीब 44000 रुपए के करीब पहुंच गया है।

पाकिस्तान में सोने की कीमत
अगर पाकिस्तान में सोने की कीमत पर नजर डाले तो यहां सोना एक लाख से ऊपर पहुंच गया है। पाकिस्तान में आज सोने की कीमत 137623 रुपए प्रति तोला पर पहुंच गया है। यहां 24 कैरेट वाले सोने 118000 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। वहीं पाकिस्तान के पड़ोदी देश अफगानिस्तान में सोने का हाल देखें तो यहां सोने की कीमत 48273 अफगानी पर पहुंच गया है।

भारत में सोने की कीमत
भारत में 20 जुलाई को सोने की कीमत देखें तो आज सोना फिर दिर गया। सोने-चांदी की कीमत में फिर से गिरावट आई। इंडिया बुलियंस एसोसिएशन द्वारा सोने की कीमत पर नजर डाले तो आज
- 24 कैरेट वाले सोने की कीमत 50477 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया।
- 23 कैरेट वाले सोने की कीमत 50275 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया।
- 22 कैरेट वाले सोने की कीमत 46237 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है।
- वहीं 18 कैरेट वाले सोने की कीमत 37858 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया।
- वहीं 14 कैरेट वाले सोने की कीमत 29529 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है।

कितना सस्ता हुआ सोना
सोने की आज की कीमत उसके उच्चतम मूल्य से करें तो सोना अब तक 5777 रुपए तक सस्ता हो चुका है। अगस्त 2020 में सोने की कीमत 56264 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया था। इस कीमत की तुलना में सोना 5777 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया।

जीएसटी के साथ सोने की कीमत
सोने पर 3 फीसदी जीएसटी लगती है। इसके साथ अगर देखें तो 24 कैरेट वाले सोने की कीमत 52007 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गय़ा है। वहीं आपको ये भी बता दें कि ज्वैलर्स आपसे सोने पर 10 फीसदी तक मुनाफा भी लेते हैं। अगर चांदी की कीमत पर नजर डाले तो GST जोड़ने के बाद चांदी की कीमत 56860 रुपए प्रति किलो हो गई है।












Click it and Unblock the Notifications