चांदी की चमक पड़ी फीकी, कीमत में आई बड़ी गिरावट, जानिए क्या रहा आज सोने का दाम
नई दिल्ली। सोने की कीमत में आज मामूली गिरावट दर्ज की गई। सोना आज 15 रुपए सस्ता हो गया हैं, लेकिन चांदी की कीमत में बड़ी गिरावट दर्ज की गई। आज चांदी की कीमत में 410 रुपए की बड़ी गिरावट दर्ज की गई। गुरुवार को चांदी का भाव 410 रुपए गिरकर 39,300 रुपए प्रति किलो पर पहुंच गया। वहीं सोना 15 रुपए सस्ता होकर 33370 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया।

ऑल इंडिया सर्राफा एसोसिएशन के मुताबिक सोने का भाव आज 15 रुपए गिरकर 33370 रुपए हो गया। आज सोने की मांग बहुत कम रही। वहीं दूसरी ओर चांदी 410 रुपए गिरकर 39300 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। प्ताहिक डिलीवरी की बात करें तो चांदी 107 रुपए गिरकर 38,661 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। हालांकि, चांदी सिक्का लिवाल 80000 रुपए और बिकवाल 81,000 रुपए प्रति सैकड़ा पर बने रहे।
अगर वैश्विक स्तर पर देखें तो न्यूयॉर्क में सोने का भाव गिरकर 1,301.20 डॉलर प्रति औंस पर रहा। वहीं चांदी का भाव गिरकर 15.37 डॉलर प्रति औंस पर रहा। अगर राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के सर्राफा बाजार में आज 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने की कीमत 33,370 रुपए और 99.5 फीसदी शुद्धता वाले सोने की कीमत 33,200 रुपए प्रति 10 ग्राम पर आ गया। वहीं 8 ग्राम वाली गिन्नी 26,400 रुपए प्रति इकाई के पूर्वस्तर पर ही रही।
गौरतलब है कि कुछ दिनों से सोने के भाव में गिरावट चल रही थी। चीन और अमेरिका के बीच तनाव का सोने के भाव पर असर होता है। वहीं डॉलर के मुकाबले रुपए की चाल क्या होगी इससे भी सोने के दाम प्रभावित होते हैं।












Click it and Unblock the Notifications