2019 में पहली बार सस्ता हुआ सोना, चांदी 40 हजार के पार, जानिए आज के सर्राफा बाजार का हाल

नई दिल्ली। शुक्रवार को सोने की कीमत में गिरावट आई। ये गिरावट साल 2019 की पहली गिरावट है। शुक्रवार को सोने की कीमत में 3 दिनों ने आ रही तेजी थम गई और सोना 145 रुपए गिर गया। जहां सोने की कीमत में गिरावट आई तो वहीं चांदी की कीमत ने रफ्तार पकड़ी और चांदी 40 हजार रुपए प्रति किलो के पार पहुंच गई।

 Gold Rate Down First Time in 2019, Silver price cross rs 40000, Know Todays Price

शुक्रवार को दिल्ली के सर्राफा बाजार का हाल देखें तो यहां सोना 145 रुपए सस्ता होकर 32690 रुपए प्रति 140 ग्राम पर पहुंच गया, जबकि चांदी की कीमत में 440 रुपए की तेजी आई और चांदी 40140 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। ऑल इंडिया सर्राफा एसोसिएशन के मुताबिक सोने के भाव गिरावट रुपए के मुकाबले डॉलर की कमजोरी के कारण आई।

बाजार जानकारों के मुताबिक कमजोर डॉलर के साथ-साथ स्थानीय ज्वैलर्स की ओर से काम में आई कमी की वजह से सोने की कीमत में गिरावट आई, जबकि इंडस्ट्रियल यूनिट और सिक्का निमार्ताओं की मांग के कारण चांदी की कीमत में तेजी आई।
अगर दिल्ली के सर्राफा बाजार में सोने की कीमत देखें तो 99.9 फीसदी शुद्धता वाले सोने की कीमत 32,690 रुपए प्रति 10 ग्राम रहा तो वहीं 99.5 फीसदी शुद्धता वाले सोने की कीमत 32,540 रुपए प्रति 10 ग्राम रहा। हो गया। जबकि 8 ग्राम वाली सोने की गिन्नी 25,200 रुपए पर स्थिर रही। अगर वैश्विक स्तर पर न्यूयॉर्क में सोने की कीमत 1293.61 डॉलर प्रति औंस हो गया। वहीं चांदी के सिक्का में कोई बदलाव नहीं हुआ। चांदी सिक्का लिवाल 76000 रुपए और बिकवाल 77,000 रुपए पर स्थिर रहा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+