4 दिन में 4000 रुपए के उछाल के बाद धड़ाम हुआ सोना, जानिए क्या है वजह, क्या है 10 ग्राम सोने के नए रेट्स

नई दिल्ली। देश में 14 अप्रैल तक लॉकडाउन लागू है। कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने लॉकडाउन की घोषणा कर दी। लॉकडाउन की वजह सोने का हाजिर बाजार बंद थे। लॉकडाउन के चलते सोने की कीमत में गिरावट का दौर भी जारी रहा। हालांकि हफ्ते से शुरुआत में सोने की कीमत में तेजी देखने को मिली। । तेजी पर लॉकडाउन का असर दिखने लगा और एक एक बार से सोना गिरना शुरू हो गया। शुक्रवार को सोने की कीमत में गिरावट दर्ज की गई।

सोने की कीमत में गिरावट

सोने की कीमत में गिरावट

शुक्रवार को सोने वायदा भाव में भी गिरावट दर्ज की गई। शुक्रवार को MCX पर आगामी जून के लिए सोने की कीमत में 0.79 फीसदी या 343 रुपए की गिरावट दर्ज की गई। सोना गिरकर 43,300 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। वहीं MCX पर सोना 3 अप्रैल, 2020 के लिए 0.59 फीसदी गिरकर 43,283 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। लोकल मार्केट बंद होने की वजह से सोने की डीमांड कम हुई है, जिसका असर सोने की कीमत पर देखने को मिला है। वहीं वैश्विक बाजार में सोने का वैश्विक हाजिर भाव 0.78 फीसदी गिरकर 1,618.58 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया।

 चांदी का कैसा रहा हाल

चांदी का कैसा रहा हाल

शुक्रवार को चांदी की कीमत में भी बड़ी गिरावट आई। MCX पर 5 मई, 2020 के लिए चांदी के वायदा मूल्य में 397 रुपए की गिरावट आई और शुक्रवार को चांदी 40,925 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया। सोने-चांदी की कीमत में कोरोना वायरस की वजह से वैश्विक बाजार में गिरावट आई है। वहीं डॉलर के मुकाबले रुपये में मजबूती के कारण सोने की कीमत में गिरावट आई। वैश्विक बाजार में गिरावट और डॉलर के मुकाबले रुपये में मजबूती होने के बाद शुक्रवार को सोने के भाव में गिरावट दर्ज की गई।

इस हफ्ते के शुरुआत में सोने में भारी तेजी

इस हफ्ते के शुरुआत में सोने में भारी तेजी

अगर कीमत में उछाल की बात करें तो सोने की कीमत में शुक्रवार से पहले 3 फीसदी यानी 1,300 रुपए प्रति 10 ग्राम का इजाफा हुआ था। 23 मार्च को सुबह साढ़े 10 बजे के करीब तीन अप्रैल 2020 के सोने का वायदा भाव 1.19 फीसदी बढ़कर 40,840 रुपए प्रति 10 ग्राम पर ट्रेंड करता रहा। वहीं 5 जून को 2020 को 644 रुपए की बढ़ोत्तरी के साथ 41,037 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेंड कर रहा था। वहीं 25 मार्च को सोने की वायदा कीमतों में उछाल आया। एमसीएक्स एक्सचेंज पर मं3 अप्रैल 2020 के सोने का वायदा भाव 749 रुपए की बढ़त के साथ 41,912 रुपए प्रति 10 ग्राम पर ट्रेंड कर रहा था। वहीं 26 मार्च को 22 कैरेट की शुद्धता वाले सोने का भाव 41,849 रुपए प्रति 10 ग्राम पर था। ये भाव इस सप्ताह के पहले दिन भारी कमी के साथ 39,835 रुपए प्रति दस ग्राम पर आ गया। वहीं गुरिवार को भी सोने की कीमत में बढ़त देखने को मिली है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+