Gold Rate: फिर महंगा हुआ सोना, चांदी 55000 के पास, जानिए गोल्ड-सिल्वर के आज के रेट

Gold Rate: फिर महंगा हुआ सोना, चांदी 55000 के पास, जानिए गोल्ड-सिल्वर का आज का रेट

नई दिल्ली। सोने -चांदी ( Gold-Silver rate on 21st July) की कीमत में बड़ी बढ़ोतरी देखने को मिली है। मंगलवार को सोने की कीमत में बढ़ोतरी हुई तो वहीं एक ही झटके में चांदी की कीमत में बड़ी बढ़ोतरी देखने को मिली है। शुक्रवार को चांदी की कीमत 2155 रुपए तक बढ़ गई और 1 किलो चांदी का भाव 55000 रुपए के पास पहुंच गया। चांदी की कीमत के साथ-साथ सोने की कीमत में बढ़ोतरी जारी रही। मंगलवार को 24 कैरेट सोने का भाव 49343 रुपए प्रति 10 ग्राम के पास पहुंच गया।

 सोने की कीमत में तेजी

सोने की कीमत में तेजी

सोने की कीमत में मंगलवार को तेजी बढ़ोतरी देखने को मिली। सोना मंगलवार को 126 रुपए बढ़कर 49343 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई। वहीं चांदी की कीमत में 2155 रुपए की बढ़ोतरी आई और चांदी की कीमत उछलकर 54500 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट के मुताबिक सोने की कीमत जारी की गई है। ये कीमत देशभर के 14 सर्राफा बाजार के सोने-चांदी की कीमत का औसत रेट होता है, जो वेबसाइट प्रकाशित करती है।

सर्राफा बाजार का हाल

सर्राफा बाजार का हाल

मंगलवार 21 जुलाई को सोने की कीमत में बड़ी बढ़ोतरी देखने को मिली है। आज 24 कैरेट सोने की कीमत 49343 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। वहीं 23 कैरेट सोने की कीमत 49145 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। जबकि 22 कैरेट सोने की कीमत 45198 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई। जबकि 18 कैरेट सोने की कीमत 37007 प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई।

 चांदी की कीमत में बड़ी बढ़ोतरी

चांदी की कीमत में बड़ी बढ़ोतरी

मंगलवार को चांदी की कीमत में बड़ी बढ़ोतरी देखने को मिली। चांदी की कीमत 2155 रुपए बढ़कर 54500 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया। चांदी की कीमत 55000 रुपए प्रति किलोग्राम के बेहद करीब पहुंच गई है। माना जा रहा है कि अगले कुछ दिनों में ये 55000 के आंकड़े को पार कर जाएगी। एंजेल ब्रोकिंग के डिप्टी वाइस प्रेसिडेंट के मुताबिक आने वाले दिनों में चांदी की कीमत में और तेजी की संभावना है। अगले दो हफ्तों में चांदी की कीमत में 2000 रुपए रे करीब बढ़ोतरी की संभावना दिख रही है। आपको बता दें कि बाजार जानकार मान रहे हैं कि अगले 6 महीनों में सोने-चांदी की में बड़ी बढ़ोतरी होने की उम्मीद है। एक्सपर्ट्स के मुताबिक मौद्रिक नीति, रियल यील्ड्स में कमी, एक्सचेंज ट्रेडेड फंड्स में रिकॉर्ड इनफ्लो और कोरोना वायरस के कारण बाजार में जारी अस्थिरता की वजह से सोने की कीमत में इजाफा हुआ है। माना जा रहा है कि 6 से 9 महीनों में सोने की कीमत में बढ़ोतरी आने की उम्मीद है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+