गुड न्यूज: छलांग लगाने के बाद धड़ाम हुआ सोना, चांदी भी लुढ़की, आज 39964 रु में घर लाएं 10 ग्राम सोना
गुड न्यूज: छलांग लगाने के बाद धड़ाम हुआ सोना, चांदी भी लुढ़की, आज 39964 रु में घर लाएं 10 ग्राम सोना
नई दिल्ली। पिछले कुछ दिनों से सोने-चांदी की कीमत में बड़ी तेजी देखने को मिल रही है। सोना लगातार छलांग रहा है। सोमवार को भी सोने की कीमत में बड़ा उछला तो वहीं वेडिंग सीजन के बीच मंगलवार को सोने की कीमत में गिरावट देखने को मिली। ऐसे में अगर आप सोना खरीदने का मन बना रहे हैं तो ये अच्छा मौका है। अब कम कीमत पर सोना-चांदी खरीद सकते हैं, वरना आपको इसके लिए बड़ी कीमत चुकानी होगी।

सोने की कीमत
शादियों के सीजन में सोने-चांदी की कीमत में बड़़ा उछाल देखने को मिला है, लेकिन मंगलवार को इस तेजी पर ब्रेक लग गया। सर्राफा बाजारों में आज दोनों सोने-चांदी की कीमत में नरमी देखने को मिली। मंगलवार को सर्राफा बाजारों में 24 कैरेट शुद्धता वाले सोने की कीमत 318 रुपए तक गिर गई तो वहीं चांदी की कीमत भी गिरकर 70 हजार से नीचे लुढ़क गई।

सोना कितना सस्ता
सोने की कीमत अपने ऑल टाइम हाई मूस्य से अब 2841 रुपए तक सस्ता हो चुका है। वहीं चांदी 6119 रुपए प्रति किलो तक गिर चुकी है। आपको बता दें कि अगस्त 2020 में सोने की कीमत अपने ऑल टाइम हाई मूल्य़ पर पहुंच गई थी। सोना 56264 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया था तो वहीं चांदी की कीमत 70064 रुपए को पार कर गई थी।

आज सोने की कीमत
इंडिया बुलियंस एसोसिएशन द्वारा जारी सोने के हाजिर रेट के मुताबिक मंगलवार को 24 कैरेट शुद्धता वाले सोने की कीमत 53285 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया तो वहीं 23 कैरेट वाले सोने की कीमत 53285 रुपए प्रति 10 ग्राम की दर पर खुला। वहीं 22 कैरेट वाले सोने का भाव 48809 रुपए प्रति 10 ग्राम पर खुला हैय़ वहीं सबसे ज्यादा बिकने वाले 18 कैरेट गोल्ड आज 39964 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है। यानी आप वेडिंग सीजन में किसी को गिफ्ट करने या खुद के पहने के लिए अगर सोने की ज्लैवरी खरीदना चाहते हैं तो 39964 रुपए में खरीद सकते हैं। हालांकि इस पर आपको जीएसटी और मेकिंग चार्ज अलग से लगेगा।

कैसे चेक करें शुद्ध सोना
सोने की खरीदारी करते वक्त आपको कुछ बातों का ख्याल रखना जरूरी है। कई बार जानकारी के अभाव में लोग 24 कैरेट शुद्धता वाले सोने की कीमत में कम कैरेट का गोल्ड खरीद लाते हैं। ऐसे में जब भी गोल्ड खरीदने जाए उस पर हॉलमार्क का निशान जरूर देखें। इसके अलावा ISO द्वारा सोने की शुद्धता पहचानने के लिए 24 कैरेट वाले सोने की ज्वैलरी पर 999, 23 कैरेट वाले गोल्ड ज्वैलरी पर 958, 22 कैरेट पर 916 और 18 कैरेट पर 750 लिखा होता है, जिसे चेक करने के बाद ही आप सोना खरीदे।
Good News: बदल गया बैंकों के खुलने का समय बदला, जानें कितने बजे से कब तक खुलेंगे बैंक












Click it and Unblock the Notifications