Gold-Silver Rate: सोने की गिरावट पर लगा ब्रेक, कीमत में सुधार, जानिए कैसा है चांदी का हाल

Gold-Silver Rate: सोने की गिरावट पर लगा ब्रेक, जानिए कैसा है चांदी का हाल

नई दिल्ली। Gold Rate on 9th Feb 2021. सोने-चांदी की कीमत में आ रही गिरावट का दौर थम गया है। सोने की कीमत में एक बार फिर से सुधार देखने को मिला है। मंगलवार को सोने की कीमत में फिर से तेजी लौट आई। सोने के साथ-साथ चांदी के दाम में सुधार देखने को मिला। मंगलवार को 24 कैरेट शुद्धता वाले सोने के दाम में 455 रुपए की तेजी आई और सोना सुधार के साथ 47967 रुपए प्रति 10 ग्राम पर खुला।

सोने की कीमत में लौटी चमक

सोने की कीमत में लौटी चमक

लंबे इंतजार के बाद मंगलवार को सोने की कीमत में जारी गिरावट पर ब्रेक लग गया। सोने के दाम में तेजी आई और सोना तेजी के साथ क बार फिर से 48000 रुपए के आंकड़े को पार कर दिया। सोने के फ्यूचर रेट पर नजर डाले तो मंगलवार को MCX पर 24 कैरेट शुद्धता वाले सोने के दाम में तेजी लौट आई। दोपहर 3 बजे तक सोने की कीमत में 291 रुपए तक की तेजी आ चुकी है। 5 अप्रैल डिलीवरी वाले सोने की कीमत इस तेजी के साथ 48130 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। वहीं 4 जून की डिलीवरी वाले सोने की कीमत में 240 रुपए की तेजी आई और सोना 48185 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया।

सर्राफा बाजार में सोने-चांदी का हाल

सर्राफा बाजार में सोने-चांदी का हाल

मंगलवार को सर्राफा बाजार में सोने की कीमत में तेजी आई। बाजार सोने की चमक के साथ खुला। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट पर जारी सोने-चांदी की रेट क मुताबिक आज सुबह 24 कैरेट शुद्धता वाला सोना 47967 रुपए प्रति 10 ग्राम पर ट्रेंड कर रहा है। वहीं 23 कैरेट शुद्धता वाला गोल्ड 47775 रुपए पर खुला। वहीं 22 कैरेट शुद्धता वाले सोने की कीमत में सुधार हुआ और कीमत 43938 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। 18 कैरेट शुद्धता वाले सोने की कीमत 35975 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। वहीं चांदी की कीमत में 1094 रुपए का सुधार हो जाएगा। मंगलवार को चांदी की कीमत 69518 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया।

 वैश्विक बाजार में सोने का हाल

वैश्विक बाजार में सोने का हाल

इंटरनेशनल मार्केट में सोने की कीमत में मंगलवार को सुधार देखने को मिला। मंगलवार को अमेरिका में सोने का भाव 12.32 डॉलर की तेजी के साथ 1842.28 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेंड कर रहा है। वहीं चांदी के दाम में 0.28 डॉलर की तेजी आई और चांदी 27.54 डॉलर पर ट्रेंड कर रहा है।

 दिल्ली में सोने की कीमत

दिल्ली में सोने की कीमत

सोने-चांदी का भाव राजधानी दिल्ली में देखें तो 9 फरवरी 2020 को 24 कैरेट शुद्धता वाला सोना यहां 50390 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बिक रहा है तो वहीं 22 कैरेट वाले सोने की कीमत 46190 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। इसके अलावा चांदी की कीमत तेजी के साथ 70200 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+