बड़ी गिरावट के साथ और सस्ता हुआ सोना, जानिए क्या रही कीमत

नई दिल्ली। सोने की कीमतों में एक बार फिर से भारी गिरावट देखने को मिली है। बुधवार को दिल्ली के सर्राफा बाजार में सोना 150 रुपये गिरकर 31,900 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। इससे पहले मंगलवार को भी सोने के दाम में 100 रुपये गिरावट देखने को मिली थी। चांदी की बात करें तो इसमें बुधवार को कोई अंतर नहीं आया, चांदी 37,450 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर रही। इससे पहले मंगलवार को चांदी की कीमत में प्रति किलोग्राम 700 रुपये तक लुढ़क गई थी।

150 रुपये सस्ता हुआ सोना

150 रुपये सस्ता हुआ सोना

सोने में लगातार गिरावट के पीछे मुख्य वजह जो मानी जा रही है वो है वैश्विक स्तर पर सोने का कमजोर होना, इसके अलावा स्थानीय ज्वैलर्स की ओर से मांग में आई कमी ने भी सोने की कीमतों पर दबाव डाला है। यही वजह है कि सोना मंगलवार को 100 रुपये की गिरावट के बाद बुधवार को 150 रुपये और कमजोर हो गया। वहीं वैश्विक स्तर पर सिंगापुर में बुधवार को सोना 0.08 फीसदी गिरकर 1,201.90 डॉलर प्रति औंस और चांदी 0.11 फीसदी टूटकर 14.07 डॉलर प्रति औंस पर बंद हुआ।

वैश्विक स्तर पर सोने के कमजोर होने से गिर रहे दाम

वैश्विक स्तर पर सोने के कमजोर होने से गिर रहे दाम

दिल्ली के सर्राफा बाजार में 99.9% शुद्धता वाले सोने के दाम 31,900 रुपये प्रति 10 ग्राम और 99.5 फीसदी शुद्धता वाले सोने का भाव 31,750 रुपये प्रति 10 ग्राम रहा। हालांकि गिन्नी के भाव 24,800 रुपये प्रति आठ ग्राम पर ही बने रहे। जहां सोने के दाम में गिरावट देखने को मिली, वहीं चांदी की बात करें तो बुधवार को इसके भाव स्थिर रहे।

जानिए क्या रहा चांदी का भाव

जानिए क्या रहा चांदी का भाव

बुधवार को मिले-जुले समर्थन के चलते चांदी 37,450 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर रही। हालांकि चांदी साप्ताहिक डिलीवरी 443 रुपये गिरकर 36,219 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर आ गई। वहीं मंगलवार को चांदी के भाव में भारी गिरावट देखने मिली थी। चांदी हाजिर प्रति किलोग्राम 700 रुपये घटकर 37,450 रुपये पहुंच गया था, जो कि बुधवार को भी उसी स्तर पर बना रहा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+