सोने की कीमत में आई भारी गिरावट, ये है नया रेट
नई दिल्ली। शनिवार को सोने में तगड़ी गिरावट देखने को मिली है। सोना 200 रुपए गिरकर 29,400 रुपए प्रति 10 ग्राम के स्तर पर आ गया है। ऐसे में अगर आप भी इन दिनों सोना खरीदने की सोच रहे हैं, तो आपके लिए यह बेहतरीन मौका है। सोने में आई इस गिरावट को काफी बड़ा माना जा रहा है, जिसके बाद अब सोने की मांग में तेजी आ सकती है।

इसलिए गिरी कीमत
सोने की कीमत में गिरावट का मुख्य कारण कम मांग का होना है। मौजूदा समय में न केवल ओवरसीज मार्केट, बल्कि लोकल ज्वैलर्स में भी सोने की डिमांड काफी कम है। इतना ही नहीं, रिटेलर्स की तरफ से सोने की खरीददारी में आई कमी भी इसके दामों में गिरावट की एक बड़ी वजह है। सोना ग्लोबल मार्केट में 0.75 फीसदी गिरा है और 1,258.40 डॉलर प्रति औंस पर आ गया है।
चांदी भी गिरी
ऐसा नहीं है कि सिर्फ सोने की कीमतों में गिरावट आई है। चांदी की भी कीमतों में काफी गिरावट दर्ज की गई है। शनिवार को चांदी की कीमत 825 रुपए गिर गई है। अब चांदी की नई कीमत 38,325 रुपए हो गई है। चांदी की कीमतों में भी गिरावट का मुख्य कारण मांग का काफी कम हो जाना है।












Click it and Unblock the Notifications