त्योहारों के चलते सोने में आई तेजी, चांदी 41000 के पार, जानें अब कितने ज्यादा देने होंगे दाम
सोने की कीमत में 80 रुपए का उछाल आया तो वहीं चांदी की कीमत 41000 रुपए को पार कर गई।
नई दिल्ली। त्योहारों के सीजन के शुरू होते ही सोने चांदी की कीमत में तेजी देखने को मिली है। सोने की कीमत में 80 रुपए का उछाल आया तो वहीं चांदी की कीमत 41000 रुपए को पार कर गई। दिल्ली सर्राफा बाजार में आज सोने की कीमत प्रति 10 ग्राम 30780 रु. रही, जबकि चांदी की कीमत में 500 रुपए का उछाल आया। चांदी की कीमत 41270 रुपए प्रति किलो रही।

चांदी की कीमत में ये तेजी इंडस्ट्रियल यूनिट्स और सिक्का निर्माताओं की ओर से बढ़े डिमांड की वजह से आई है। दीवाली से पहले उम्मीद की जा रही है कि कीमतें अभी और बढ़ेगी। इस तेजी की वजह फेस्टिव सीजन में सोने-चांदी की बढ़ी डिमांड है। स्थानीय ज्वैलर्स की ओर से बढ़ी डिमांड की वजह से सोने और चांदी दोनों में उछाल आई है।
आज दिल्ली में 24 कैरेट गोल्ड की कीमत 30780 रुपए और 99.5 फीसदी शुद्ध दोने की कीमत 30630 रुपए प्रति 10 ग्राम रही । वहीं चांदी में 520 की उछाल के बाद दिल्ली में इसकी कीमत 41270 रुपए रही। वैश्विक स्तर की बात करें तो सिंगापुर में सोना 0.35 प्रतिशत कमजोर रहा। जबकि चांदी में 0.41 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई।












Click it and Unblock the Notifications