लगातार दूसरे दिन फिर से गिरा सोना, चांदी भी हुई धड़ाम, जानें क्या रहा आज सोने का दाम
नई दिल्ली। सोने में लगातार दूसरे दिन भी गिरावट जारी रही। ग्लोबल मार्केट में सोना 17 महीने के सबसे निचले स्तर पर पहुंच गया आज सोने की कीमत में 30 रुपए की गिरावट दर्ज की गई और सोना घटकर 30,630 रुपए प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया। सोने के साथ-साथ चांदी में भी गिरावट दर्ज की गई। चांदी 335 रुपए गिरकर 38,715 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया।

सोने में गिरावट की वजह
ग्लोबल स्तर पर कमजोर रुख के साथ-साथ स्थानीय ज्वैलर्स की ओर से कमजोर मांग के चलते सोने में गिरावट जारी है। घरेलू बाजार में ज्वैलरी मैन्यूफैक्चर्रस की ओर से सोने की मांग घटने से सोने में गिरावट आ रही है। वैश्विक स्तर की बात करें तो ये अपने 17 महीने के सबसे निचले स्तर पर पहुंच गया है। न्यूयॉर्क में कल सोना 1.49 फीसदी के नुकसान से 1193.10 डॉलर प्रति औंस पर बंद हुआ था।

दिल्ली के सर्राफा बाजार में कीमत
कमजोर मांग के चलते सोना आज 30 रुपए नीचे लुढ़क गया। दिल्ली के सर्राफा बाजार में आज 99.9 फीसदी शुद्ध सोने का दाम 30630 रुपए प्रति 10 ग्राम रहा, जबकि 99.5 फीसदी शुद्धता वाले सोने का भाव 30,480 रुपए प्रति 10 ग्राम पर रहा। वहीं ग्राम वाले गिन्नी की कीमत 24600 रुपए प्रति यूनिट पर स्थिर रहा। आपको बता दें कि कल सोने में 40 रुपए की गिरावट दर्ज की गई थी।

चांदी भी फिसली
सोने के साथ- साथ आज चांदी में भी गिरावट दर्ज की गई। आज चांदी 335 रुपए नीचे लुढ़क गया। इंडस्ट्रियल यूनिट्स और सिक्का मैन्यूफैक्चर्रस की मांग घटने से चांदी आज 38,715 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई।












Click it and Unblock the Notifications