सोना-चांदी दोनों की कीमत में बड़ी गिरावट,जानिए 10 ग्राम सोने की आज की कीमत
नई दिल्ली। हफ्ते की शुरुआत में सोने की कीमत में लगातार तेजी आई। तीन दिनों में सोने की कीमत में 200 रुपए की बढ़ोतरी देखने को मिली, लेकिन कमजोर वैश्विक संकेतों और स्थानीय ज्वैलर्स की ओर से मांग कमजोर होने के बाद से सोने में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। शुक्रवार को एक बार फिर से सोने की कीमत में गिरावट दर्ज की गई। शुक्रवार को सोने की कीमत में एक बार फिर से बड़ी गिरावट दर्ज की गई। सोना 90 रुपए नीचे लुढ़क कर 31950 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया।

सोना फिर से लुढ़का
कमजोर वैश्विक संकेतों के साथ-साथ स्थानीय ज्वैलर्स की ओर से मांग घटने की वजह से सोने की कीमत में गिरावट दर्ज की गई। सोना 90 रुपए नीचे गिरकर 31,950 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। दिल्ली सर्राफा बाजार में 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने की कीमत 31950 रुपए प्रति 10 ग्राम और 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने की कीमत 31,800 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया।
चांदी की चमक पड़ी फीका
सोने के साथ-साथ चांदी की कीमत में भी गिरावट दर्ज की गई। औद्योगिक इकाइयों एवं सिक्का बनाने वालों का उठाव कम रहने से चांदी की कीमत में 200 रुपए की गिरावट दर्ज की गई। शुक्रवार को चांदी 37,800 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया। वैश्विक स्तर पर चांदी में 1.28 फीसदी की गिरावट आई और ये 14.38 डॉलर प्रति औंस पर रही।












Click it and Unblock the Notifications