लगातार चार दिन तक महंगा होने के बाद Gold हुआ सस्ता, जानिए आज का रेट

नई दिल्ली। देश में गोल्ड की कीमतें पिछले कुछ दिनों से लगातार बढ़ रही थीं। लेकिन लगातार चार दिनों तक गोल्ड की कीमतों में इजाफा होने के बाद आज इसकी कीमत में कमी दर्ज की गई है। गोल्ड की वैश्विक कीमतों में भी कमी दर्ज की गई है। शुक्रवार के मुकाबले आज गोल्ड के दाम में 201 रुपए प्रति 10 ग्राम की गिरावट दर्ज की गई है, जिसके बाद गोल्ड की कीमत प्रति 10 ग्राम 46406 हो गई है। वहीं चांदी की बात करें तो चांदी की कीमत में भी आज मामूली गिरावट देखने को मिली है।

क्या है आज का भाव

क्या है आज का भाव

बता दें कि कोरोना वायरस की वजह से पूरे देश में लॉकडाउन है, जिसकी वजह से सर्राफा बाजार बंद हैं और लोग सोने की खरीददारी और बिकवाली नहीं कर पा रहे हैं। हालांकि लोग सोने-चांदी की खरीद नहीं कर पा रहे हैं, लेकिन बावजूद इसके इसकी कीमतो में उतार-चढ़ाव लगातार देखने को मिल रहा है। देश के 14 सेंटर की बात करें तो यहां पर सोने-चांदी का भाव लगातार अपडेट हो रहा है। 999 शुद्धता वाले गोल्ड की कीमत 46406 प्रति 10 ग्राम है, जबकि 995 शुद्धता वाले गोल्ड की कीमत 46220, 916 शुद्धता वाले गोल्ड की कीमट 42508, 750 शुद्धता वाले गोल्ड की कीमत 34805, 585 शुद्धता गोल्ड की कीमत 27148 है। वहीं 999 शुद्धता वाली चांदी की कीमत 42020 प्रति किलोग्राम है। यानि चांदी के दाम में 10 रुपए प्रति किलोग्राम की कमी दर्ज की गई है।

अलग-अलग कीमत

अलग-अलग कीमत

इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन दिल्ली के मीडिया प्रभारी राजेश खोसला का कहना है कि ibja देश के 14 सेंटर से सोने-चांदी की कीमतों को इकट्ठा करके मौजूदा रेट बताया है। सोने-चांदी का मौजूद भाव अलग-अलग जगहों पर अलग हो सकता है। हालांकि इसमे बहुत बड़ा अंतर नहीं होता है, बल्कि मामूली सा ही अंतर होता है।

अक्षय तृतिया पर सस्ता हुआ था सोना

अक्षय तृतिया पर सस्ता हुआ था सोना

बता दें कि अक्षय तृतिया पर सोने के भाव 45340 रुपए प्रति 10 ग्राम थे । वहीं शुक्रवार को सोने का भाव बुलियन बाजार में 46607 रुपए प्रति 10 ग्राम तक पहुंच गया था। 999 शुद्धता वाले सोने की कीमत 46,607 प्रति 10 ग्राम( बिना जीएसटी) के पहुंच गया था। 916 शुद्धता वाले सोने की कीमत 42,692 प्रति 10 ग्राम जबकि चांदी की कीमत 42,030 प्रति किलोग्राम रही थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+