Gold Price Weekly: गिरने के बाद संभला सोना, चांदी की चमक पड़ी फीकी, जानें 10 ग्राम सोने का ताजा भाव
Gold Price Weekly: गिरने के बाद संभला सोना, चांदी की चमक पड़ी फीकी, जानें 10 ग्राम सोने का ताजा भाव
नई दिल्ली। सोना खरीदना भारत में केवल स्टेटस सिंबल नहीं बल्कि मुश्किल वक्त में काम आने वाली संपत्ति के तौर पर देखी जाती है। यहां सोना खरीदना शुभ माना जाता है। धर्म से लेकर शुभ कामों में सोने की जरूरत होती है। ऐसे में सोना भारतीयों के दिलों के काफी करीब होता है। सोने की कीमतों में हमारी पैनी नजर होती है। आप सोना खरीदने से पहले उसकी कीमत देखकर निकलते हैं। ऐसे में हम आपको बीते हफ्ते सोने की कीमत पर पूरा लेखा-जोखा बता रहे हैं।

सोने की कीमत में लौटी तेजी
भारतीय सर्राफा बाजार में सोने की कीमत में तेजी लौट आई है। सोने के दाम बीते हफ्ते उठा-पटक से भरा रहा। कभी सोना महंगा हुआ तो कभी सोने के दाम गिरने लगे। सोने की कीमत में आई इस उतार-चढ़ाव को देखें तो औसत रूप से सोने की कीमत में तेजी आई है। वहीं चांदी सस्ती हुई है। बीते हफ्ते सोने के दाम में 149 रुपए की बढ़त देखने को मिली है। जबकि चांदी के दाम 605 रुपए प्रति किलोग्राम सस्ता हो गया।

एक नजर सोने की कीमत पर
इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन द्वारा जारी सोने-चांदी की रेट को देखें तो 18 से 22 जुलाई तक सोने की कीमत में काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिला है। सोमवार को सोने की कीमत जो 50667 रुपए प्रति 10 ग्राम के साथ खुली, वो शुक्रवार को बढ़त के साथ 50816 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ। वहीं चांदी की कीमत 55614 से घटकर 55009 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया है।

बीते हफ्ते सोने की कीमत पर एक नजर
- 18 जुलाई को 24 कैरेट वाले सोने की कीमत 50667 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया था।
- 19 जुलाई को सोने की कीमत 50678 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया।
- 20 जुलाई को सोने की कीमत 50553 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया।
- 21 जुलाई को सोने की कीमत 49972 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया।
- 22 जुलाई को सोने की कीमत 50816 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया।












Click it and Unblock the Notifications