Gold-Silver Rate: खुशखबरी, फिर धड़ाम हुआ सोना, चांदी की कीमत में नरमी, जानें कितना सस्ता हुआ गोल्ड

Gold-Silver Rate: खुशखबरी, फिर धड़ाम हुआ सोना, चांदी की कीमत में नरमी, जानें कितना सस्ता हुआ गोल्ड

नई दिल्ली। Gold-Silver Price Today. सोने-चांदी( Gold-Silver Rate) के रेट में एक बार फिर से गिरावट का दौर जारी है। सोने की कीमत (Gold Price Today) में हफ्ते के आखिरी दिन कारोबारी दिन बड़ी गिरावट जारी है। सोने की कीमत 22 जनवरी (22nd January 2021) 239 रुपए की गिरावट आई तो वहीं चांदी की कीमत( Silver Rate) में 924 रुपए की गिरावट दर्ज की गई है। सोने की कीमत में आई इस गिरावट क बाद सोना अपने उच्चतम स्तर से 7000 रुपए सस्ता बिक रहा है। आपको बता दें कि 7 अगस्त 2020 को सोना अपने उच्चतम स्तर पर पहुंच गया था। सोने की कीमत 56200 रुपए प्रति 10 ग्राम तक पहुंच गई थी।

 सोने की कीमत में फिर से गिरावट

सोने की कीमत में फिर से गिरावट

शुक्रवार को सोने की कीमत में बड़ी गिरावट आई। सोना एक बार फिर से नीचे लुढ़क गया। सर्राफा बाजार में सोने-चांदी दोनों ही कीमती धातुओं की चमक फीकी पड़ गई है। गुरुवार को जहां सोने-चांदी की कीमत में तेजी आई तो वहीं अगले ही सोना फिर से लुढ़क गया। गुरुवार के मुकाबले आज 24 कैरेट शुद्धता वाले सोने की कीमत में 239 रुपए की गिरावट आई और सोना सस्ता होकर 49420 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। वहीं चांदी की कीमत में 924 रुपए की गिरावट देखने को मिली और चांदी गिरकर 66236 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया।

 24 कैरेट से 18 कैरेट तक सोने के दम पर एक नजर

24 कैरेट से 18 कैरेट तक सोने के दम पर एक नजर

अगर सोने के आज के भाव पर नजर डाले तो शुक्रवार को इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट पर जारी रेट के मुतबिक 24 कैरेट शुद्धता वाले सोने की कीमत( 24 Carat Gold Rate) 49420 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। वहीं 23 कैरेट शुद्धता वाले सन की कीमत गिरकर 49222 रुपए पर ट्रेंड कर रहा है। जबकि 22 कैरेट वाले सोने की कीमत 45269 रुपए प्रति 10 ग्राम पर ट्रेंड करें। जबकि 18 कैरेट वाले सोने की कीमत 37065 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया।

 चांदी की कीमत

चांदी की कीमत

आज चांदी की कीमत( Silver Rate) में बड़ी गिरावट आई। आज चांदी 924 रुपए नीच लुढ़क गया। चांदी का भाव 67160 रुपए से नीचे लुढ़ककर 66236 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। वहीं मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (Multi Commodity Exchange) पर चांदी की कीमत पर नजर डाले तो आज चांदी का वायदा भाव 0.71 फीसदी गिरकर 66,821 प्रति किलोग्राम पर ट्रेंड कर रहा है।

 MCX पर सोने का आज का भाव

MCX पर सोने का आज का भाव

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर आज सोने के भाव पर नजर डाले तो 2 दिनों की तेजी के बाद आज सोने के वायदा भाव में गिरावट आई और सोने में कमजोरी देखने को मिली। एमसीएक्स (MCX) पर फरवरी डिलीवरी वाले सोने की कीमत में 0.11 फीसदी की नरमी देखने को मिला और सोना गिरकर 49394 प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है।

 वैश्विक बाजार में सोने-चांदी का हाल

वैश्विक बाजार में सोने-चांदी का हाल

वैश्विक बाजार में भी सोने-चांदी क भाव पर नरमी देखने को मिला। अमेरिकी बॉन्ड (American Bond) की यील्ड में मजबूती के साथ-साथ डॉलर में कमजोरी आने से सोने-चांदी की कीमत पर दवाब देखने को मिला। विदेशी बाजार (Global Market) में आज सोन के हाजिर भाव में 0.3 फीसदी की गिरावट आई और सना 1863.56 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा है। वहीं चांदी की कीमत में 1.1 फीसदी की कमजोरी आई और सिल्वर 25.67 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया।

21 जनवरी को सोने-चांदी की कीमत पर एक नजर

21 जनवरी को सोने-चांदी की कीमत पर एक नजर

गुरुवार को सोने की कीमत में बड़ी तेजी देखने को मिली। गुरुवार को 24 कैरेट सोने का हाजिर भाव 452 रुपए की तेजी के साथ 49714 रुपए प्रति 10 ग्राम पर खुला। वहीं 21 जनवरी को चांदी के हाजिर भाव में 1354 रुपए का बड़ा उछाल देखने को मिली। सर्राफा बाजार खुलते ही चांदी के भाव में 1354 रुपए क उछाल आया और चांदी का भाव 67342 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया।

2021 में कैसा रहेगा सोने का हाल

2021 में कैसा रहेगा सोने का हाल

Gold Price in 2021. साल 2021 में सोने की कीमत में बड़ी तेजी आने की उम्मीद है। आर्थिक जानकारों के मुताबिक 2021 में सोने की कीमत बढ़ेगी। इस साल सोने की कीमत 63000 रुपए प्रति 10 ग्राम तक पहुंच सकता है। इस साल सोने में शानदार तेजी आने की संभावना है।ऐसे में अगर आप सोने में निवेश के बारे में सोच रहे हैं तो आपको पास अच्छा मौका है। आपको अगले साल बेहतर रिटर्न मिलने की उम्मीद है। HDFC सिक्योरिटीज के सीनियर एनालिस्ट तपन पटेल के मुताबिक साल 2021 में सोने की कीमत में शानदार तेजी आएगी। ग्लोबल इकनॉमिक रिकवरी की चिंताओं को देखते बाजार जानकार अंदाजा लगा रहे हैं कि इस साल सोने के लिए कॉमेक्स पर टारगेट 2,150 डॉलर और 2,390 डॉलर प्रति औंस है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+