Gold Price Today: सोने ने लगाई लंबी छलांग, रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचा दाम, जानिए आज का रेट

रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचा सोने का दाम, सर्राफा बाजार में तेजी, जानिए आज का रेट

नई दिल्ली। सोने की कीमत में पिछले तीन दिनों से गिरावट का दौर जारी था, लेकिन सोमवार को हफ्ते के पहले ही दिन ने ऐसी छलांग गई कि वो अब तक के सबसे उच्चतम स्तर पर पहुंच गया है। सोने की कीमत में आज सबसे बड़ी बढ़ोतरी देखने को मिली और सोना अब तक के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया है। सोने की कीमत में 29 जून 2020 को बड़ी बढ़ोतरी दर्ज की गई। न केवल भारतीय सर्राफा बाजार में बल्कि वैश्वि क और एमसीएक्स पर भी सोने की बढ़ी कीमत में नया रिकॉर्ड बना लिया। सोने के साथ-साथ चांदी की कीमत में भी बड़ी बढ़ोतरी देखने को मिली है।

 सोना हुआ महंगा

सोना हुआ महंगा

सोने की कीमत में सोमवार को बड़ी बढ़ोतरी देखने को मिली है। 29 जून को सोने की कीमत में रिकॉर्ड बढ़ोतरी आई और सोने ने नया रिकॉर्ड बना लिया। आपको बता दें कि जून महीने में ये तीसरा मौका है जबक सोने की कीमत ने नए रिकॉर्ड बनाए हैं। सोमवार को भारतीय सर्राफा बाजारों के साथ-साथ वैश्विक स्तर पर भी सोने की कीमत में बड़ी बढ़ोतरी देखने को मिली। अगर भारतीय बाजार की बात करें तो यहां सोने की कीमत में बाजार खुलते ही 366 रुपए की बड़ी तेजी आई और सोना अपने उच्चतम स्तर पर पहुंच गया। ये सोने के हाजिर भाव का अब तक का सबसे उच्चतम रेट है।

 सोमवार को सोने की कीमत पर एक नजर

सोमवार को सोने की कीमत पर एक नजर

सोमवार को सोने की कीमत पर एक नजर डालते हैं। देश के 14 सर्राफा बाजारों के आधार पर सोने की औसत कीमत बताने वाली वेबसाइट इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट के मुताबिक आज 99.9 फीसदी शुद्धता वाले सोने की कीमत में 366 रुपए की तेजी आई और औसत रूप से सोने की कीमत 48600 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। आपको बता दें कि पिछले हफ्ते 24 जून को सोने की कीमत 48575 रुपए प्रति 10 ग्राम था, आज की कीमत ने अपने इस रिकॉर्ड को तोड़ते हुए सोने के सबसे हाई रेट का आंकड़ा पार कर लिया। वहीं 99.5 फीसदी शुद्धता वाले सोने की कीमत 48405 रुपए प्रति 10 ग्राम रहा। जबकि 91.6 फीसदी वाले सोने की कीमत 44518 रुपए प्रति 10 ग्राम रहा तो वहीं 18 कैरेट वाले सोने की कीमत 36450 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। वहीं 8 कैरेट वाले सोने की कीमत बढ़कर 28431 रुपए पर पहुंच गया।

 सोने के साथ-साथ चांदी की कीमत में भी आई तेजी

सोने के साथ-साथ चांदी की कीमत में भी आई तेजी

सोने के साथ-साथ चांदी की कीमत में भी बड़ी बढ़ोतरी देखने को मिली। सोमवार को चांदी की कीमत में 329 रुपए की तेजी देखने को मिली। चांदी की कीमत आज 48285 रुपए से बढ़कर 48614 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। वहीं मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर सोने की कीमत पर नजर डाले तो वहां भी सोने ने आज इतिहास रच दिया। MCX पर अगस्त डिलीवरी वाले सोने की कीमत 0.21 फीसदी की तेजी के साथ 48,405 रुपए 10 ग्राम पर पहुंच गया। वहीं सिल्वर की एमसीएक्स पर कीमत 0.28 प्रतिशत की तेजी के साथ 49,445 प्रति किलो पर पहुंच गई।

 सोना बनाएगा नए रिकॉर्ड

सोना बनाएगा नए रिकॉर्ड

बाजार एक्सपर्ट्स के मुताबिक सोने की कीमत में तेजी का दौर अभी जारी है। जल्द ही सोना 50000 के पार होगा। वहीं कोरोना संकट और लॉकडाउन के कारण भारत समेत दुनियाभर के देशों की अर्धव्यवस्था हिली हुई है। शेयर बाजार की स्थिति भी हिली हुई है। ऐसे में निवेशकों को सुरक्षित निवेश की तलाश है। बाजार के जानकारों के मुताबिक पीली धातु हमेशा से सुरक्षित निवेश के तौर पर निवेशकों की पहली पसंद रहा है। ऐसे में आने वाले दिनों में सोने में निवेश बढ़ेगा। सोने की कीमत में अभूतपूर्व तेजी देखने को मिल सकती है। एक्सपर्ट्स की माने तो सोने की कीमत रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गई। बाजार के जानकारों के मुतबिक सोने की कीमतों में तेजी जारी रहेगी और अगले 1 से दो सालों में सोने की कीमत 65000 से लेकर 68000 रुपए प्रति 10 ग्राम के पार जा सकती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+