Gold Rate: वेडिंग सीजन में 8000 रुपए सस्ता बिक रहा सोना, चांदी की चमक पड़ी फीकी
Gold Rate: वेडिंग सीजन में 8000 रुपए सस्ता बिक रहा सोना, चांदी की चमक पड़ी फीकी
नई दिल्ली, 29 नवंबर। शादियों के सीजन में सोने-चांदी की डिमांड बढ़ जाती है। लोग बढ़चढ़ तक सोने की खरीदारी करते हैं, जिसका असर उसकी कीमत पर भी देखने को मिलता है। सोने की कीमत में मांग के बावजूद गिरावट आई है। हफ्ते के पहले कारोबारी दिन सोने की कीमत में गिरावट देखने को मिली और सोना के दाम गिरकर अपने उच्चतम स्तर से 8000 रुपए तक सस्ते हो गए हैं।

सोना हुआ सस्ता
शादियों के सीजन के बीच सोना-चांदी की कीमत में गिरावट आई है। सर्राफा बाजार में आज सोने की कीमत 48118रुपए ल्रति 10 ग्राम पर पहुंत गया तो वहीं चांदी की कीमत 63095 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया है। सोने की कीमत में आई इस गिरावट का लाभ आप उठा सकते हैं।

8136 रुपए सस्ता
सोने की आज की कीमत की तुलना अगर सोने के उच्चतम मूल्य से करें तो सोना 8136 रुपए प्रति 10 ग्राम तक सस्ता बिक रहा है। 7 अगस्त 2020 को सोने की कीमत 56126 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई थी, जबकि चांदी के दाम 76004 रुपए प्रति किलोग्राम के अपने उच्चतम स्तर पर पहुंच गई थी। इस कीमत से अगर सोने के आज के मूल्य की तुलना करें तो सोना वर्तमान में 8136 रुपए प्रति 10 ग्राम तक सस्ता हो चुका है। जबकि चांदी के भाव 12913 रुपए तक नीचे गिर चुके हैं।

24 कैरेट से 18 कैरेट तक के सोने का आज का भाव
इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट पर सोने-चांदी के आज के भाव पर नजर डाले तो आज 24 कैरेट शुद्धता वाले सोने की कीमत में 348 रुपए की गिरावट आई और इसकी कीमत 48118 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई। वहीं 23 कैरेट वाले सोने की कीमत गिरकर 47925 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। जबकि 22 कैरेट वाले सोने की कीमत 44076 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। जबकि 18 कैरेट वाले सोने की कीमत 36089 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है।

MCX पर सोने के दाम
एमसीएक्स पर सोने की कीमत पर नजर डाले तो फरवरी डिलीवरी वाले सोने की कीमत में 0.34 फीसदी की तेजी दर्ज की गई है। वहीं चांदी की कीमत में 0.96 फीसदी की तेजी देखने को मिली है। जहां सोना आज 48123 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गयातो वहीं चांदी की कीमत 63871 रुपए प्रति किलोग्राम पर ट्रेंड कर रहा है।

पता करें अपने शहर में सोने का रेट
अगर आप अपने शहर में सोने-चांदी का ताजा रेट पता करना चाहते हैं तो आसानी से पता कर सकते हैं। इसके लिए आपको बस इस नंबर 8955664433 पर मिस्ड कॉल देना होगा। इस नवंबर पर मिस्ड कॉल देने के बाद आपके पास मैसेज के जरिए आपके शहर में सोने चांदी का ताजा रेट आ जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications