Gold Rate: रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचकर धड़ाम हुआ सोना, जल्द होगा 50000 के पार! जानिए आज का भाव
नई दिल्ली। सोने की कीमत सोमवार को रिकॉर्ड हाई पर पहुंच गई थी। सोने की कीमत में 7 साल के रिकॉर्ड को तोड़ दिया था। लॉकडाउन 4 का ऐलान होते ही सोने की कीमत में बड़ी तेजी आई, लेकिन अगले ही दिन सोना धड़ाम हो गया। सोने की कीमत में मंगलवार को गिरावट आई। सोने के हाजिर भाव में गिरावट दर्ज की गई। मंगलवार को सोना रिकॉर्ड तेजी के बाद धड़ाम हो गया। मंगलवार को MCX पर सोने की कीमतें 1000 रुपए प्रति 10 ग्राम तक गिर गया और सोने की कीमत 46000 रुपए तक पहुंच गया।

सोने की कीमत में गिरावट
मंगलावर को सोने की कीमत 46900 रुपए तक पहुंचने के बाद गिरना शुरू हो गया। सोने की कीमत में गिरावट आई। अमेरिका और चीन के भी तनाव के साथ-साथ कोरोना वायरस के कारण उत्पन्न हुई स्थिति से निवेशक सुरक्षित निवेश की तलाश कर रहे हैं। संकट के दौर में पीली धातु हमेशा से निवेशकों की पहली पसंद रहा है। जिसकी वदह से सोने की कीमत तो बढ़ी, लेकिन फिर बाजार में गिरावट आने लगी। MCX पर सोने की कीमतें लगभग 1000 रुपए प्रति 10 ग्राम तक गिरकर 46000 रुपए प्रति 10 ग्राम पर आ गई। खबर दिखे जाने तक सोने की कीमत 46966 रुपए प्रति 10 ग्राम तक पहुंच गई थी।

सोना जल्द होगा 50 हजार के पार
सोने की कीमत में भले ही आज गिरावट आई है, लेकिन बाजार जानकार मानते हैं कि सोना जल्द तेजी की ओर बढ़ेगा। सोने की कीमत में तेजी का रूख जारी रहेगा। सोने की कीमतों को लेकर एक्सपर्ट्स का कहना है कि चीन और अमेरिका के बीच बढ़े तनाव के साथ-साथ कोरोना संकट के कारण वैश्विक अर्थ्वयवस्था में मंदी का खतरा मंडरा रहा है। जिसकी वजह से निवेशक सुरक्षित निवेश के तौर पर गोल्ड की ओर आकर्षित हो रहे हैं। बाजार एक्सपर्ट्स की माने तो गोल्ड में ये तेजी आने वाले दिनों में बरकरार रहेगी और सोना जल्द ही 50000 रुपए प्रति 10 ग्राम के पार होगा।

सोमवार को सोने की कीमत
सोमवार को लॉकडाउन 4 की कीमत रिकॉर्ड हाई पर पहुंच गई। सोमवार को सोना 47984 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। वहीं चांदी की कीमत में 3085 रुपए की तेजी आई और यह 48120 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया।
मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज(MCX) में जून डिलीवरी के लिए गोल्ड की कीमत 479 रुपए की तेजी के साथ 47,860 रुपए प्रति 101 ग्राम पर पहुंच गया।












Click it and Unblock the Notifications