Gold Rate: गिरने के बाद संभला सोना, कीमत फिर से 50 हजार से पार, खरीदारी से पहले चेक करें आज का रेट
Gold Rate: गिरने के बाद संभला सोना, कीमत फिर से 50 हजार से पार, खरीदारी से पहले चेक करें आज का रेट
नई दिल्ली। सोने की कीमत में लगातार गिरावट आने के बाद आज फिर से कीमत में सुधार देखने को मिला है। हफ्ते के आखिरी दिन सोना गिरने से बचा और कीमत तेजी के साथ बढ़ते हुए 50000 रुपए के पार हो गई। ग्लोबल मार्केट में सोने की कीमत में आई तेजी के कारण इसकी कीमत में गिरावट देखने को मिली है। भारतीय सर्राफा बाजारों पर इसका असर देखने को मिला और हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन , शुक्रवार को सोने की कीमत 50 हजार के पार हो गई है।

सोना हुआ 50 हजार के पार
भारतीय सर्राफा बाजार में सोने की कीमत पर नजर डाले तो सोने के दाम में बड़ी तेजी लौटी है। जहां सोवा गिरकर 50 हजार के नीचे पहुंचने को तैयार था, वहीं एक बार फिर से इसकी कीमत में तेजी लौटी है। शुक्रवार को सोने की कीमत में तेजी आई और 24 कैरेट वाले सोने की कीमत 50677 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। वहीं 23 कैरेट वाले सोने की कीमत 50474 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। जबकि 22 कैरेट वाले सोने की कीमत 46420 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है। इसके अलावा 18 कैरेट वाले सोने की कीमत 38008 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। जबकि 14 कैरेट वाले सोने की कीमत 29646 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है। वहीं चांदी की कीमत गिरकर 55085 रुपए पर पहुंच गई है।

सोने 5587 रुपए सस्ता
सोने की कीमत की तुलना अगर उसके उच्चतम स्तर से करें तो सोना अब भी 5587 रुपए सस्ता बिक रहा है। सोने की कीमत अगस्त 2020 में 56264 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया था। जबकि चांदी की कीमत 760064 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई थी। इस कीमत से तुलना करें तो सोने के दाम 5587 रुपए और चांदी की कीमत 22000 रुपए तक गिर चुकी है।

MCX पर सोने का दाम
मल्टीकमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने के वायदा भाव में 30 रुपए की गिरावट आई और सोना गिरकर 50345 रुपए प्रति 10 ग्राम तक पहुंच गया। एमसीएक्स पर सोना अभी अपने पिछले बंद भाव से 0.06 फीसदी तक गिरकर कारोबार कर रहा है। वहीं आज चांदी के वायदा भाव में भी गिरावट आई और चांदी गिरकर 55335 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया। वहीं अमेरिकी बाजार में सोने का हाजिर भाव 1,713.47 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया।












Click it and Unblock the Notifications