पहले से भी अधिक सस्ता हो गया सोना, खरीदने का है मौका

नई दिल्ली। सोने की कीमत में लगातार दूसरे दिन भी गिरावट दर्ज की गई है। मंगलवार के कारोबार में सोना 100 रुपए गिरकर 29,000 रुपए प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बंद हुआ है। कल यानी सोमवार को भी सोने के दाम में 70 रुपए की गिरावट दर्ज की गई थी। इस तरह दो दिनों में सोने की कीमत में कुल 170 रुपए की गिरावट आ चुकी है।

पहले से भी अधिक सस्ता हो गया सोना, खरीदने का है मौका

वहीं दूसरी ओर, चांदी स्थिर बनी हुई है। इसी के साथ मंगलवार को चांदी की कीमत 38,700 रुपए प्रति किलो रही। वहीं सोमवार को चांदी की कीमत में 100 रुपए की गिरावट दर्ज की गई थी। पिछले कुछ दिनों में सोने-चांदी दोनों की ही कीमतों में काफी गिरावट देखी गई है।

आपको बता दें कि जीएसटी के आने के बाद सोने के आभूषण महंगे होने वाले हैं। दरअसल, जीएसटी लागू होने के बाद सोने पर 3 फीसदी जीएसटी के अलावा मेकिंग चार्ज पर भी 5 फीसदी जीएसटी लगेगा। यहां आपके लिए यह जानना जरूरी है कि अभी तक मेकिंग चार्ज पर कोई टैक्स नहीं लगता था। इसी के चलते जीएसटी के बाद सोने के आभूषण महंगे हो जाएंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+