Gold Rate: दशहरा से पहले धड़ाम हुआ सोना, 43021 रुपए तक पहुंचा 10 ग्राम सोने का भाव
Gold Rate: दशहरा से पहले धड़ाम हुआ सोना, 43021 रुपए तक पहुंचा 10 ग्राम सोने का भाव
नई दिल्ली। सोना खरीदने वालों के लिए अच्छा मौका है। सोने की कीमत में बड़ी गिरावट देखने को मिली है। सोने के भाव में दशहरे से पहले बड़ी गिरावट आई है। ऐसे में जो लोग त्योहारों में सोना खरीदते हैं उनके लिए अच्छी खबर है। सोने का भाव गिरकर 43021 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है। सोने की कीमत के साथ-साथ चांदी की कीमत में भी गिरावट देखने को मिली है।

त्योहारों में महंगा होने के बजाए सस्ता हुआ सोना
अगर आप भी फेस्टिवल सीजन में सोना खरीदने का मन बना रहे लोगों के लिए अच्छी खबर है। त्योहारों में जहां सोने की कीमत बढ़ जाती है, वहीं अभी सोना और सस्ता हो गया है। सोने की कीमत महंगा होने की बजाय सस्ता हो गया है। हफ्ते के पहले दिन सोना सस्ता हो गया। सर्राफा बाजार में आज 10 ग्राम सोने की कीमत 46966 रुपए पर पहुंच गया। जबकि 22 कैरेट वाले सोने की कीमत गिरकर 43021 रुपए पर पहुंच गया।

MCX पर सोने का भाव
एमसीएक्स पर सोने की कीमत पर नजर डाले तो सोने की कीमत में बड़ी गिरावट आई है। कमजोर वैश्विक संकेतों के कारण सोने की कीमत में गिरावट देखने को मिली है। MCX पर अगर सोने की कीमत पर नजर डाले तो सोने की कीमत में 0.2 प्रतिशत की गिरावट आ गई और चांदी की कीमत 46937 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। जबकि चांदी की कीमत 61737 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया।

ऑल टाइम हाई से कितना सस्ता सोना
अगस्त 2020 को सोने की कीमत में बड़ी तेजी आई थी और सोना 56264 रुपए प्रति 10 ग्राम के अपने ऑल टाइम हाई रेट पर पहुंच गया था। अगर इस कीमत से तुलना करें तो सोने की कीमत अब तक 9300 रुपए से अधिक सस्ती हो चुकी है। यानी आपके पास मौका है सस्ता सोना खरीदने का। वहीं इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट पर देखें तो आज 24 कैरेट वाले सोने की कीमत 46966 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। जबकि 23 कैरेट वाले सोने की कीमत 46778 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। जबकि 22 कैरेट वाले सोने की कीमच 43021 रुपए और 18 कैरेट वाले सोने की कीमच 35225 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया।












Click it and Unblock the Notifications