सस्ता सोना खरीदना है तो जल्द तैयारी कर लीजिए

अगर आपके परिवार में जल्द ही शादी है या आप सोना खरीदना चाहते हैं लेकिन महंगे सोने की वजह से नहीं खरीद पा रहे हैं तो अब तैयार रहें। क्योंकि जल्द ही सोने की कीमतों में गिरावट आ सकती है। बाजार के जानकार और संकेत बता रहे हैं कि अगले महीने तक सोने की कीमत में गिरावट आ सकती है। जिससे भारतीय बाजार में सोने तक आपकी पहुंच पहले से ज्यादा बढ़ सकती है।

Gold

सोने की कीमत घटकर इतनी रह सकती है

अगर बाजार के संकेत तबतक ऐसे ही रहे तो सोने की मोजूदा कीमत घटकर 24 हजार रुपए तक भी आ सकती है या इससे कम भी। विश्लेषकों का मानना है कि नवम्बर के शुरूआती सप्ताह में तो सोने की कीमत महंगी बनी रह सकती है।

लेकिन दिसंबर की शुरूआत में या मध्य में सोने की कीमतों में गिरावट का दौर रह सकता है। इसलिए आप सोने की कीमतों पर नजर बनाए रखें। जैसे ही सोने की कीमतों में गिरावट देखें तुरंत देर न करते हुए सोना खरीद लें।

जानकार मानते हैं कि अगर रुपय की वेल्यू डॉलर के सामने मजबूत स्थित में हुई तो सोने के दाम में कमी आएगी। क्योंकि आयात करने की लागत घट सकती है। दिसंबर अंत तक अंतर्राष्ट्रीय बाजार में सोने के दाम 1075 से 1100 डॉलर प्रति औंस रहने के आसार हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+