Gold Rate: इस डर से अचानक धड़ाम हुआ सोना, 7 महीने में सबसे सस्ता, चेक करें आज का रेट

Gold Rate: इस डर से अचानक धड़ाम हुआ सोना, 7 महीने में सबसे सस्ता, खरीदारी से पहले चेक करें आज का रेट

नई दिल्ली। सोने की कीमत में लगातार दूसरे दिन गिरावट देखने को मिल रही है। सोना 7 जुलाई को भी सस्ता हो गया। दरअसल केंद्र सरकार ने सोने के इंपोर्ट ड्यूटी में 5 फीसदी बढ़ोतरी की घोषणा की, जिसके बाद से सोने के दाम चढ़ने लगे, लेकिन पिछले दो दिनों से सोने की कीमत में बड़ी गिरावट देखने को मिल रही है। 24 कैरेट शुधता वाले सोने की कीमत जहां 50871 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया तो वहीं चांदी की कीमत 56583 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया है।

 सोने की कीमत में गिरावट

सोने की कीमत में गिरावट

सोने की आयात शुल्‍क में बढ़ोतरी किए जाने के बाद से सोने की कीमत में गिरावट आई है। बुधवार को सोने के भाव में आई बड़ी ग‍िरावट के बाद गुरुवार को भी सोने की कीमत लाल न‍िशान पर देखा गया। इंडिया बुलियंस एसोसिएशन द्वारा गुरुवार को 24 कैरेट वाले सोने की कीमत 427 रुपए की ग‍िरावट के साथ 50871 रुपए प्रत‍ि 10 ग्राम पर पहुंच गया।

 24 कैरेट से 18 कैरेट वाले सोने की कीमत

24 कैरेट से 18 कैरेट वाले सोने की कीमत


इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन द्वारा जारी सोने-चांदी की रेट पर नजर डालें तो 24 कैरेट वाले सोने की कीमत 50871 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। 23 कैरेट वाले सोने की कीमत 50667 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। जबकि 22 कैरेट वाले सोने की कीमत 46598 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। वहीं 18 कैरेट वाले सोने की कीमत 38153 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया।

 क्यों गिरा सोने का भाव

क्यों गिरा सोने का भाव

आयात शुल्क बढ़ने के बाद सोने की कीमत में गिरावट दर्ज की जा रही है। दरअसल पूरी दुनिया पर मंदी का खतरा मंडरा रहा है। मंदी के डर के कारण निवेशकों में निराशा है। लोग सोने के बजाए डॉलर में निवेश कर रहे हैं। इसके कारण सोने की कीमत प्रभावित हो रही है। सोना सुरक्षित निवेश होने के बावजूद निवेशकों को लुभा रहा है। जिसके कारण सोने की कीमत में लगातार गिरावट आने लगी है।

 सोने की शुद्धता की पहचान

सोने की शुद्धता की पहचान

सोने की खरीदारी करते वक्त सोने की शुद्दता लोगों के लिए सबसे अहम मुद्दा होता है। सोने की शुद्धता को लेकर अगर आपके मन में कोई सवाल है तो खरीदारी के वक्त कुछ बातों का ध्यान रखना जरूरी है। 24 कैरेट शुद्धता वाले सोने पर 999 लिखा होता है। वहीं 23 कैरेट वाले सोने पर 995 लिखा होता है और 22 कैरेट पर 916 ल‍िखा होता है। जबकि 18 कैरेट गोल्ड पर 750 लिखा होता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+