Gold Price Latest: रॉकेट की रफ्तार से बढ़ रहे सोने के दाम, जानें कैसा है चांदी का हाल
Gold Price Latest: रॉकेट की रफ्तार से बढ़ रहे सोने के दाम, जानें कैसा है चांदी का हाल
नई दिल्ली, 11 मार्च। सोने-चांदी की कीमत में लगातार बड़ी बढ़ोतरी जारी है। सोने के दाम में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। सोने की कीमत अपने उच्चतम स्तर की ओर पहुंच रही है। सोने की कीमत में हफ्ते के आखिरी दिन तेजी देखने को मिली है। सोना आज जहां 53 हजार के करीब पहुंच गया तो वहीं चांदी की कीमत में भी तेजी आई है। वहीं सोना अपने उच्चतम स्तर से अभी 3758 रुपए प्रति 10 ग्राम सस्ता चल रहा है तो वहीं चांजी उच्चतम रेट से 6623 रुपए किलो सस्ती है।

सोने की कीमत में तेजी
शुक्रवार को सोने की कीमत में तेजी आई और सोना 52368 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। वहीं चांदी की कीमत 693774 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। इंडिया बुलियंस एसोसिएशन द्वारा शुक्रवार को जारी हाजिर रेट के मुताबिक 24 कैरेट शुद्धता वाले सोने की कीमत 52368 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ तो वहीं जीएसटी के साथ ये 53939 रुपए पर पहुंच गया। वहीं 23 कैरेट वाले सोने की कीमत 52158 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बदं हुआ तो जीएसटी के साथ इसकी कीमत 53722 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया।
वहीं 22 कैरेट वाले सोने की कीमत 47969 रुपए प्रति 10 ग्राम पर खुला। अगर GST के साथ देखें तो ये 49408 रुपए पर पहुंच गया। वहीं सबसे ज्यादा बिकने वाला 18 कैरेट गोल्ड की कीमत अब 39276 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। जबकि 14 कैरेट सोने का भाव 30635 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया है।












Click it and Unblock the Notifications