Gold Rate: करवा चौथ से पहले फिसला सोना, बड़ी गिरावट के साथ जानें 10 ग्राम सोने का आज का भाव

नई दिल्ली, 18 अक्टूबर। करवा चौथ पर अगर आप सोना खरीदने की तैयारी कर रहे हैं तो आपके लिए अच्छी खबर हैं। सोने की कीमत में बड़ी गिरावट आई है। सोना सोमवार को हफ्ते के पहल दिन 746 रुपए प्रति 10 ग्राम तक सस्ता हो गया। सोने के साथ-साथ चांदी की कीमत में भी बड़ी गिरावट देखने को मिली है। सोने की कीमत में बड़ी गिरावट आई है। सोना का भाव अपन उच्चतम मूल्य से 9000 रुपए तक नीचे गिर चुका है।

सोना हुआ धड़ाम

सोना हुआ धड़ाम

करवा चौथ से पहले गहना खरीदने वालों के लिए खुशखबरी है। सोने की कीमत में बड़ी गिरावट आई है। सर्राफा बाजार में आज के भाव पर नजर डाले तो सोमवार को सोना 746 रुपए तक गिर गया और 24 कैरेट शुद्धता वाले सोने की कीमत 47379 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई। वहीं अगर चांदी का हाल देखें तो 18 अक्टूबर को चांदी की कीमत टूटकर 63186 रुपए पर आ गया है।

MCX पर सोने का आज का भाव

MCX पर सोने का आज का भाव

MCX पर सोने की आज की कीमत पर नजर डाले तो आज दिसंबर डिलीवरी वाले सोने की कीमत 0.11 फीसदी की बढ़त के साथ 47265 रुपए प्रति 10 पर पहुंच गया तो वहीं चांदी 0.16 फीसदी उछलकर 63371 रुपए पर ट्रेंड करता रहा है। वहीं वैश्विक बाजार में भी सोमवार को सोने की कीमत में मामूली तेजी आई। न्यूयार्क में सोने का हाजिर भाव 0.2 फीसदी की तेजी के साथ 1770.26 डॉलर प्रति औंस पर रहा तो वहीं वायदा कीमत 1770.50 डॉलर प्रति औंस पर रहा।

 9000 रुपए सस्ता सोना

9000 रुपए सस्ता सोना

सोने की कीमत की अगर तुलना करें तो सोना अपने ऑल टाइम हाई रेट 56264 रुपए प्रति 10 ग्राम से 9000 रुपए तक सस्ता हो चुका है। 7 अगस्त 2020 को सोने की कीमत 56264 रुपए प्रति 10 ग्राम के अपने उच्चतम स्तर पर पहुंच गया है। जबकि आज की कीमत 47379 रुपए प्रति 10 ग्राम है। यानी सोना अपने ऑल टाइम हाई रेट से लगभग नौ हजार सस्ता बिक रहा है। वहीं चांदी की कीमत 76004 रुपए के ऑल टाइम हाई रेट पर पहुंच गया, जो अब करीब 12822 रुपए प्रति किलोग्राम तक सस्ती हो चुकी है।

 24 कैरेट से 18 कैरेट तक के सोने का दाम

24 कैरेट से 18 कैरेट तक के सोने का दाम

इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन लिमिटेड की वेबसाइट पर जारी सोने-चांदी के रेट के मुताबिक 24 कैरेट वाले सोने की कीमत 47379 रुपए प्रति 10 ग्राम रहा। वहीं 23 कैरेट वाले सोने की कीमत 47189 रुपए प्रति 10 ग्राम पर ट्रेंड कर रहा है। वहीं 22 कैरेट वाले सोने की कीमत 43399 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। जबकि 18 कैरेट वाले सोने की कीमत 35534 रुपए प्रति 10 ग्राम पर ट्रेंड कर रहा है।

 दिवाली पर कैसा रहेगा सोने का हाल

दिवाली पर कैसा रहेगा सोने का हाल

बाजार जानकारों की माने तो वैश्विक प्रभाव के कारण सोने की कीमत में तेजी लौटी है। डॉलर के मजबूत होने के कारण सोने-चांदी पर दबाव बना हुआ है। वहीं कच्चे तेल के दाम बढ़ने के कारण महंगाई में बढ़ोतरी होगी। इसका असर बाजार पर पड़ेगा और निवेशक सोने की ओर आकर्षित होंगे। बाजार जानकारों की माने तो सोना लॉग टर्म में अच्छा निवेश देता है। सोने की कीमत में बड़ी बढ़ोतरी होगी, क्योंकि सुरक्षित निवेश के तौर पर सोने के प्रति निवशकों का आकर्षण बढ़ेगा। बाजार जानकारों के मुताबिक दिवाली तक सोना 49 हजार के आकड़े को पार कर जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+