सोने की गिरी कीमतें, आभूषण खरीदने का सही समय
नई दिल्ली। सोने की कीमतों में नरमी का रुख आते ही सोने के कारोबारियों के चेहरे पर रौनक आ गई है। पिछले एक पखवाड़े सोने के आभूषण के खरीदारों में 25 से 30 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। जानकारों का कहना है कि आने वाले शादी के सीजन और त्योहारों के मौसम में सोने के दाम में हुई गिरावट ने खरीदारों को ज्वेलरी स्टोर की तरफ लौटा दिया है।

राजधानी के मधु विहार के एक ज्वैलरी शो-रूम के मालिक संजय जैन ने बताया कि पिछले हफ्ते भर से भारी भीड़ देखने को मिल रही है, और ये सारे लोग गोल्ड ज्वेलरी खरीदने पहुंच रहे हैं। सोने की कीमतें गिर रही हैं। ऐसे में जनवरी-फरवरी के वेडिंग सीजन के लिए लोगों को गोल्ड की शॉपिंग करने का ये सुनहरा मौका दिख रहा है।
खरीदने का सही समय
पिछले वर्ष सितम्बर के अंत में सोने के दाम 31700 रुपये प्रति 10 ग्राम के करीब थी जिसके मुकाबले इस बार सोना काफी सस्ता हो चुका है। ज्वेलर्स के मुताबिक बारिश अच्छी हो जाने से भी लोगों का खरीदारी का
इस बीच,कमजोर वैश्विक रुख के बीच स्टॉकिस्टों की सतत बिकवाली के चलते दिल्ली सर्राफा बाजार में पिछले दिनों सोने के भाव 40 रुपये की गिरावट के साथ 14 माह के निचले स्तर 26,970 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गए। बाजार सूत्रों के अनुसार शेयर बाजार में रिकॉर्ड तेजी से वैश्विक बाजारों में सोने के भाव आठ माह के निचले स्तर पर आ गए।
घरेलू बाजार का रुख तय करने वाले न्यूयॉर्क में सोने के भाव 0.8 प्रतिशत की गिरावट के साथ 1216.60 डॉलर और चांदी के भाव 3.6 प्रतिशत टूटकर 17.84 डॉलर प्रति औंस रह गए। दिल्ली में सोना 99.9 और 99.5 शुद्ध के भाव 40 रुपये की गिरावट के साथ क्रमश: 26,970 रुपये और 26,770 रुपये प्रति 10 ग्राम चल रहा है। जानकार मान रहे हैं कि अब दिवाली तक तो सोने की जमकर खरीददारी होती रहेगी।
-
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच धराशायी हुआ सोना! 13,000 सस्ता, 18K और 22k गोल्ड की ये है कीमत -
Mumbai Gold Silver Rate Today: सोने-चांदी की कीमतों में जारी है गिरावट, कहां पहुंचा रेट? -
Gold Rate Today: सोने के दामों में मामूली उछाल, निवेशक हैरान, कहां पहुंचा 24, 22 और 18 कैरट का भाव? -
Bangalore Gold Silver Rate Today : सोना-चांदी धड़ाम, बैंगलोर में कहां पहुंचा ताजा भाव? -
Today Gold Rate Jaipur: सोने की कीमतों में गिरावट का सिलसिला जारी, जयपुर में सस्ता हुआ गोल्ड, चेक करें रेट -
Chennai Gold Silver Rate Today: सोना-चांदी के रेट में उठापटक जारी, चेन्नई में कहां पहुंचा भाव? -
Todays Gold Rate in Jaipur: सोने-चांदी की कीमतों ने तोड़े सारे रिकॉर्ड! चेक करें आज के ताजा रेट -
क्या भारत में 'LOCKDOWN' लगने वाला है? दुनियाभर में Energy Lockdown की शुरुआत! तेल संकट से आप पर कितना असर -
Badshah Caste: बॉलीवुड के फेमस रैपर बादशाह की क्या है जाति? क्यों छुपाया असली नाम? कौन-सा धर्म करते हैं फॉलो? -
Iran Vs America War: अमेरिका ने किया सरेंडर! अचानक ईरान से युद्ध खत्म करने का किया ऐलान और फिर पलटे ट्रंप -
Gold Silver Rate Today: सोने चांदी में जबरदस्त गिरावट, गोल्ड 8000, सिल्वर 13,000 सस्ता, अब ये है लेटेस्ट रेट -
Silver Rate Today: चांदी में हाहाकार! 13,606 रुपये की भारी गिरावट, 100 ग्राम से 1 किलो की कीमत जान लीजिए












Click it and Unblock the Notifications