गिरता जा रहा है सोना, जानिए आज का भाव?
नयी दिल्ली। सोना गिरता जा रहा है। लगातार कीमत में गिरावट जारी है। 12वें दिन भी सोने की कीमतों में गिरावट का दौर जारी है। सोने की कीमतों में गिरावट एक के बाद एक रिकॉर्ड तोड़ रही है।

सर्राफा बाजार में सोना 225 रुपये गिरकर 26,135 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया। विदेशी बाजारों में भी साने की कीमत में गिरावट का दौर जारी रहा है। दरअसल इसके पीछे औद्योगिक मांग में सुस्ती बताई जा रही है।
सोने के साथ-साथ चांदी के भाव भी 800 रुपये लुढ़क कर 34,600 रुपये प्रति किलो पर आ गए। सिंगापुर में सोने के भाव 1.1 फीसदी गिरकर 1,149.87 डॉलर प्रति औंस पर आ गए। चांदी 2.4 फीसदी नीचे 15.28 डॉलर प्रति औंस पर बोली गई।












Click it and Unblock the Notifications