6 महीने के उच्चतम स्तर पर पहुंचने के बाद धड़ाम हुआ सोना, जानें आज की कीमत
नई दिल्ली। फेस्टिव सीजन की शुरुआत के साथ सोने में तेजी जारी रही। गुरुवार को सोना 6 महीने के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया, लेकिन शुक्रवार को सोने की कीमत में एक बार फिर से गिरावट दर्ज की गई। सोना एक बार फिस से नीचे गिर गया, हालांकि ये गिरावट बेहद मामूली रही और उम्मीद की जा रही है कि दीवाली को देखते हुए सोने में तेजी जारी रहेगी। शुक्रवार को सोने की कीमत में 35 रुपए की गिरावट दर्ज की गई।
सोने की कीमत में गिरावट
सोने के भाव में पिछले 3 दिन से सर्राफा बाजार में तेजी आ रही थी। शुक्रवार को सोना 35 रुपए नीचे गिर गया। सोने के भाव में आई हल्की गिरावट के साथ ही सोना 32590 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। सोने के साथ-साथ सिक्का निर्माताओं और इंडस्ट्री की कम मांग के कारण चांदी का भाव में 100 रुपए की गिरावट दर्ज की गई और चांदी 39,500 रुपए प्रति किलो पर पहुंच गया।
वैश्विक स्तर की बात करें तो सिंगापुर में सोना 0.27 फीसदी चढ़कर 1,235.90 डॉलर प्रति औंस हो गया। जबकि राष्ट्रीय राजधानी में 99.9 शुद्धता वाले सोने की कीमत 32590 रुपए प्रति 10 ग्राम और 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने की कीमत 32,440 रुपए प्रति दस ग्राम रही। अगर 8 ग्राम वाले गिन्नी की बात करें तो ये 24,800 रुपए पर बना रहा।